फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The shop was sealed for not paying the loan amount of Rs 20 lakh

Bareilly News: ऋण की 20 लाख की रकम न चुकाने पर दुकान हुई सील

Thu, 17 Jul 2025 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
The shop was sealed for not paying the loan amount of Rs 20 lakh
दुकान पर चस्पा नोटिस। संवाद
शेरगढ़। ऋण न चुकाने के कारण न्यायालय के आदेश पर कस्बे में एक व्यक्ति की दुकान को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सील कर दिया। शीशगढ़ निवासी फिरोज ने ग्रहेम हाऊसिंग फाइनेंस कंपनी से दो साल पहले 17 नवंबर को 20 लाख रुपये का ऋण शेरगढ़ में दुकान निर्माण कराने के लिए लिया था। इसमें दुकानदार ने अपनी संपत्ति को बंधक के तौर पर रखा था। उसके बाद उसे ऋण को मासिक किश्त के हिसाब से देना था, लेकिन कुछ अदा करने के बाद आगे की किश्तें जमा नहीं कराईं। जब उक्त ऋण का ब्याज सहित 22 लाख 28 हजार रुपये बकाया हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद फाइनेंस कंपनी ने पिछले साल नौ दिसंबर को न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट में वाद दायर किया। 13 जून को न्यायालय ने आदेश किया। इसके बाद बुधवार को फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में नोटिस चस्पा कर दुकान को सील कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज कुमार लीगल मैनेजर, कलक्शन मैनेजर अशोक कुमार आदि समेत उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed