{"_id":"61bb98cfc92061447201c03d","slug":"the-servant-called-from-the-placement-company-disappeared-within-an-hour-with-the-money-bareilly-news-bly4693728133","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट कंपनी से बुलाया नौकर, रुपये लेकर घंटे भर में ही गायब हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट कंपनी से बुलाया नौकर, रुपये लेकर घंटे भर में ही गायब हो गया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब कारोबारी ने कोतवाली में की शिकायत, 51 हजार रुपये की ठगी का आरोप
बरेली। घरेलू काम के लिए नौकर उपलब्ध कराने के नाम पर शराब कारोबारी भूपेंद्र तलवार की पत्नी से दिल्ली की प्लेसमेंट एजेंसी ने 51 हजार रुपये की ठगी कर ली। भूपेंद्र तलवार ने कोतवाली में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली में आवास विकास में रहने वाले भूपेंद्र तलवार का कहना है कि उनकी पत्नी ने 12 दिसंबर को दिल्ली में काहनपुर स्थित प्लेसमेंट कंपनी से घरेलू नौकर के लिए संपर्क किया। कंपनी के प्रोपराइटर ने उनसे 44 हजार रुपये की मांग की, जिसमें तीन महीने के लिए 24 हजार रुपये वेतन और 20 हजार रुपये सिक्योरिटी फीस बताई। वह तैयार हो गईं तो उनसे ढाई हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर गूगल पे करा लिए और नौकर को घर लेकर आने का आश्वासन दिया। 13 दिसंबर को कंपनी का प्रोपराइटर लाल मुखिया नाम के नौकर को लेकर उनके घर पहुंचा। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनसे तीन महीने के वेतन और सिक्योरिटी फीस के 44 हजार रुपये लेने के बाद नौकर लाल मुखिया को छोड़कर चला गया। करीब घंटे भर बाद लाल मुखिया ने उनकी पत्नी से साबुन, तेल आदि लाने के लिए एक हजार रुपये लिए और बाजार जाने के बहाने वहां से चला गया। काफी देर तक उसके वापस न आने पर उन लोगों ने कंपनी प्रोपराइटर से संपर्क किया तो उसने पांच हजार रुपये मांगे और दूसरा नौकर भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने पांच हजार रुपये फिर उसके खाते में ट्रांसफर कर दिया और फिर उसने फोन उठाना बंद कर दिया। भूपेंद्र तलवार को आरोप है कि फर्जी दस्तावेज तैयार करके उनके साथ ठगी की गई है। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।