{"_id":"690519007bfc64f8b3064a21","slug":"the-roads-will-be-illuminated-with-lights-cc-road-and-drain-construction-will-also-take-place-bareilly-news-c-4-vns1074-756690-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: रोशनी से जगमग होंगी सड़कें, सीसी रोड व नाली निर्माण भी होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: रोशनी से जगमग होंगी सड़कें, सीसी रोड व नाली निर्माण भी होगा
Sat, 01 Nov 2025 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
बरेली। नगर पंचायत शेरगढ़ में कराए जाने वाले 14 विकास कार्यों के लिए शासन को भेजी गई डीपीआर को स्वीकृति मिल गई है। पहली किस्त के तौर पर 97 लाख रुपये भी जारी हो गए हैं। इस बजट से रोशनी के लिए लाइटें लगाने के साथ ही सीसी रोड व नाला निर्माण सहित अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।
नगर पंचायत शेरगढ़ की आरे से पूर्व में संबंधित कार्यों के लिए शासन को डीपीआर भेजकर धनराशि की मांग की गई थी। संबंधित सभी 14 कार्यों की लागत 1.99 करोड़ 75 हजार रुपये दर्शाई गई। शासन ने पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत 1.95 करोड़ रुपये से कार्य कराने की सहमति जारी की है। नगर पंचायत को योजना के अनुदान से ब्याज रहित ऋण के रूप में धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
ईओ ने बताया कि 38.63 लाख रुपये से नौ मीटर ऑक्टॉल पोल्स पर स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। 1.25 लाख रुपये नगर क्षेत्र में तिरंगा लाइटों के लगाने में खर्च किए जाएंगे। वार्ड-एक में टंकी चौराहे से राजू सागर के घर तक सीसी रोड एवं नाली बनाने के लिए 32.37 लाख रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। सड़कों व नालियों के अन्य कार्य भी कराए जाएंगे।