फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The rise in gold and silver neutralized the market movement

Bareilly News: सोने-चांदी की बढ़त से बाजार की चाल बेअसर

Thu, 24 Jul 2025 02:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The rise in gold and silver neutralized the market movement
बरेली। सोने-चांदी के दाम बढ़ने के बावजूद बाजार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। बाजार में पहुंचने वाले ग्राहक सामान्य रूप से खरीदारी कर रहे हैं। आगामी त्योहारों व सहालग के लिए भी बुकिंग करा रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता की वजह से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

बरेली महानगर ज्वैलर्स एंड बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, सोने-चांदी के भाव में लगातार बढ़ोतरी जारी है। बुधवार को सोने का भाव 1,00,300 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। चांदी 1,15,000 रुपये प्रति किलो बिकी। कारोबारियों का मानना है कि सहालग व आगामी त्योहारों को देखते हुए सोने के दाम साल के अंत तक और बढ़ सकते हैं। सराफा कारोबारी संजीव औतार अग्रवाल बताते हैं कि सोने के बढ़ते भाव को देखते हुए व्यापारी उसी अनुसार तैयारी कर रहे हैं। सहालग में कीमतें और बढ़ने की आशंका में ग्राहक अभी से खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनवरी से जून तक खूब बिका सोना

सराफा व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने बताया कि जनवरी से जून तक सोने व चांदी की खूब बिक्री हुई। सोना महंगा होने के बावजूद ग्राहक इसे निवेश के लिहाज से सबसे सुरक्षित मान रहे हैं। इस वजह से सोने के सिक्के खरीदने का चलन बढ़ा है। चांदी को भी निवेश के लिए सुरक्षित मान रहा है। बीते वर्ष जनवरी से जून तक के सापेक्ष इस बार इसी अवधि में जिले में सोने-चांदी की बिक्री 15 फीसदी अधिक हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed