{"_id":"66c3df2df5975dc8b605fbb4","slug":"the-ring-of-a-woman-going-to-her-parents-home-was-looted-the-mob-thrashed-the-robber-bareilly-news-c-4-bly1015-462862-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मायके जा रही महिला का कुंडल लूटा, भीड़ ने धुना लुटेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मायके जा रही महिला का कुंडल लूटा, भीड़ ने धुना लुटेरा
Tue, 20 Aug 2024 05:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआंडांडा। पति के साथ मायके जा रही महिला से बाइक सवार लुटेरों ने कुंडल लूट लिया। शोर-शराबे पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक लुटेरे को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। दूसरे लुटेरे की तलाश की जा रही है।
बिथरी चैनपुर के मेहतरपुर करोड़ गांव निवासी अमन सैनी अपनी पत्नी पायल के साथ बाइक से पीलीभीत के बीसलपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर रसूला स्थित ससुराल जा रहे थे। बरेली बीसलपुर रोड पर शेखापुर चौराहे के पास बाइक सवार दो लुटेरे उनका पीछा करने लगे। शेखापुर पहुंचते ही लुटेरों ने चलती बाइक से झपट्टा मारा और पायल के एक कान का कुंडल खींच लिया। दंपती के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और लुटेरों को बाइक सहित पकड़ लिया। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर एक आरोपी खेतों के सहारे जंगल की तरफ भाग गया। दूसरे आरोपी को बाइक सहित पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई लगाई।
अमन सैनी ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह बीसलपुर थाना क्षेत्र के भैष्टा गांव का वरुण सिंह है। फरार हुआ उसका साथी बड़ेपुरा गांव का निवासी है। आरोपी को थाने लाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ भुता थाने में तहरीर दी है।