{"_id":"593d97a94f1c1b2e6a9bf267","slug":"the-result-of-the-university-entrepreneur-will-be-released-till-june-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस जून तक जारी होगा विवि एंट्रेंस का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस जून तक जारी होगा विवि एंट्रेंस का परिणाम
बरेली।
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
The result of the University Entrepreneur will be released till June 20
- फोटो : The result of the University Entrepreneur will be released till June 20
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम पंद्रह जून तक जारी करने की तैयारी थी, लेकिन मूल्यांकन न होने के कारण तैयारियां ठंडे बस्ते में चली गईं। अब परिणाम बीस जून तक जारी किया जाएगा। काउंसलिंग एक जुलाई से हर साल की तरह प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा प्रभारी डॉ. योगेंद्र प्रसाद का कहना है कि मूल्यांकन कराने की तैयारी चल रही है। बीस जून से पहले परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
एलएलबी, एलएलएम, एमएड और एमएससी में प्रवेश के लिए विवि ने पिछले माह प्रवेश परीक्षा कराई थी। एक जुलाई से काउंसिलिंग कराई जानी है। वैसे हर साल इन दिनों तक मूल्यांकन कार्य पूरा हो जाता था, लेकिन इस बार एजेंसी तय करने में ही माथापच्ची होती रही। सूत्रों की माने तो अब भी मूल्यांकन के लिए एजेंसी निर्धारित नहीं है। एजेंसी निर्धारित होने के बाद करीब पांच दिन मूल्यांकन में लगेंगे। उसके बाद परिणाम जारी हो सकेगा। परिणाम की जानकारी देने के लिए इस बार छात्रों को सहूलियत दी गई है। परिणाम जारी होने के बाद उनके मेल पर एक लिंक भेजा जाएगा जिसके जरिये छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे।