फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The remains thrown after killing a protected animal

Bareilly News: संरक्षित पशु की हत्या कर फेंके अवशेष

Fri, 21 Jul 2023 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 21 Jul 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
The remains thrown after killing a protected animal
बहेड़ी। उनई मकरूका गांव के जंगल में तस्करों ने बृहस्पतिवार को संरक्षित पशु की हत्या कर दी। अवशेष मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस तस्करों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

योगी सेना के देवेंद्र भास्कर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सूचना मिली कि उनई मकरूका गांव में संरक्षित पशु की हत्या की गई है। जब वह लोग गांव पहुंचे तो वहां अवशेष पड़े मिले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

संगठन के सोनू गंगवार, दिल्लीधर, नवीन कुमार, राहुल गंगवार आदि ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन संरक्षित पशु की हत्या की घटनाएं हो रही हैं। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। इस वजह से तस्करों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---मांस फेंककर माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बहेड़ी। माहौल खराब करने के लिए बृहस्पतिवार को अराजक तत्वों ने मोहम्मदपुर चौराहे के पास मांस फेंक दिया। जानकारी पर हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोग इकठ्ठा हो गए। संरक्षित पशु का मांस होने की बात कहते हुए उन्होंने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नगर पालिका की टीम को बुलाकर मांस को दफन कर दिया। जांच के लिए सैंपल लिया गया है। हालांकि, पुलिस संरक्षित पशु का मांस होने की बात से इन्कार कर रही है। संवाद

क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द तस्करों को गिरफ्तार किया जाएगा।- श्रवण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर बहेड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed