फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The police should also understand the responsibility .. Remove encroachment campaign cannot run daily

पुलिस भी समझे जिम्मेदारी.. रोजाना नहीं चल सकता अतिक्रमण हटाओ अभियान

Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
The police should also understand the responsibility .. Remove encroachment campaign cannot run daily
सड़क पर खड़े ठेले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नगर आयुक्त ने एसएसपी को लिखा पत्र, कब्जे होने से रोके पुलिस
विज्ञापन

सोमवार को फिर हुए अवैध कब्जे, निगम टीम खानापूर्ति करके लौटी

बरेली। जिला अस्पताल रोड पर कोतवाली-कोहाड़ापीर तक ठेला वालों ने फि र फु टपाथ घेरना शुरू कर दिया। इस पर नगर निगम की टीम ने सोमवार को वहां पैदल गश्त कर दुकानदारों को चेतावनी देकर खानापूर्ति की। वहीं, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि पुलिस अपनी जिम्मेदारी समझे, रोजाना अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया जा सकता।
रोजाना की तरह ही सोमवार को फिर जिला अस्पताल रोड के फुटपाथ फिर ठेले वालों के कब्जे में नजर आए। हालांकि कुछ दुकानदारों को छोड़कर अधिकतर का सामान दुकान के अंदर नजर आया। सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान प्रभारी ललतेश सक्सेना, दस्ता प्रभारी जयपाल सिंह पटेल ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल भोला सिंह के साथ बाजार में गश्त की। इस दौरान दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गई। मगर दो दिनों तक हंगामे के बाद भी जिनके कब्जे मिले, उन्हें सिर्फ चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना है कि नगर निगम की टीम अभियान चलाकर सड़कों से कब्जा हटवाती है लेकिन रोजाना अभियान नहीं चलाया जा सकता है। पुलिस को भी खुद की जिम्मेदारी समझनी चाहिए। यह शासनादेश भी है कि पुलिस कब्जे होने से रोके। हमने अतिक्रमण हटवाकर उसकी वीडियोग्राफी कराकर पुलिस को सौंप दी है। इस संबंध में एसएसपी को पत्र भी लिख दिया है। अब कब्जों को रोकने और कार्रवाई की जिम्मेदारी पुलिस की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed