फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The play 'Uske Saath' highlights the atrocities and exploitation of women

Bareilly News: महिलाओं पर अत्याचार और शोषण की तस्वीर उभारता है नाटक ‘उसके साथ’

Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 05 May 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
The play 'Uske Saath' highlights the atrocities and exploitation of women
बरेली। थिएटर अड्डा के तहत माधव रंगमंडल की ओर से रविवार को लोक खुशहाली सभागार में नाटक ‘उसके साथ’ का मंचन किया गया। आलोक शुक्ला के लिखे और शैलेंद्र कुमार द्वारा निर्देशित यह नाटक महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचारों और शोषण की तस्वीर खींचने का एक बेहतर प्रयास है।
विज्ञापन

नाटक की शुरूआत एक स्कूल जाने वाली बच्ची से होती है। वो एक शेल्टर होम पहुंच कर बताती है कि किस कदर जीवन के हर पड़ाव पर उसे छला गया है। नाटक में दिखाया गया कि नेता और समाज के जिम्मेदार लोग बातें तो बड़ी-बड़ी करते हैं लेकिन उन्हें धरातल पर उतारने की कोशिश नहीं करते। निर्भया कांड, कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से की गई वहशियाना हरकत को भी लेखक ने नाटक में शामिल कर इसे समसामयिक बनाने की कोशिश की।
विज्ञापन

अंत में यह नाटक इस संदेश के साथ खत्म होता है कि इस दिशा में सबको मिलकर प्रयास करने की जरूरत है, ताकि महिलाओं का मनोबल न टूटे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. विनोद पागरानी, पार्षद राजेश अग्रवाल, शिवशंकर ऐरन ने किया। नाटक में शैलेंद्र कुमार, शालिनी गुप्ता, कमल शर्मा, राहुल, शौर्य सक्सेना ने मुख्य भूमिकाएं निभाई। प्रकाश व्यवस्था सुशील कुमार ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed