फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The pandals echoed with Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva...

Bareilly News: जय गणेश, जय गणेश देवा... से गूंजे पंडाल

Mon, 09 Sep 2024 06:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
The pandals echoed with Jai Ganesh, Jai Ganesh Deva...
बरेली। श्री गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन गणपति बप्पा के पंडालों में रविवार की शाम भजन-कीर्तन के नाम रही। भक्तजनों ने पंडाल में भगवान गणेश का पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जय गणेश, जय गणेश देवा...जैसे भजन पंडालों में देर रात तक सुनाई देते रहे।
विज्ञापन

शिवाजी मार्ग स्थित बाबू लाल धर्मशाला में श्री गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे कार्यक्रम में दूसरे दिन भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें भगवान गणपति बप्पा के दरबार में गणेश वंदना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल पाटिल, पवन बाजपेयी, मनोज अरोड़ा, मनीष शर्मा, सुशील अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, विनोद वर्मा, विकास वर्मा आदि मौजूद रहे। हारीपुर दरगईया गली स्थित श्री शक्ति दुर्गा जी धाम मंदिर के पंडाल में सुबह से भगवान गणेश का पूजन पंडित निरंजन तिवारी ने कराया। इसके पश्चात गणेश महाराज की आरती व प्रसाद वितरण किया। शाम को पंडाल में अखंड रामायण पाठ व बालाजी दरबार के महंत अभिषेक मिश्रा ने भजन सुनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विकास मेहरोत्रा, विवेक कक्कड़, अमित अरोड़ा, लवलीन कपूर, कमल टंडन, संजय शर्मा, प्रदीप रस्तोगी, पारस रस्तोगी उपस्थित रहे।
कटरा मानराय स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण के पंडाल में दूसरे दिन श्री खाटू श्याम के कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने बप्पा का पूजन किया। मुख्य अतिथि बिथरी विधायक डॉ राघवेंद्र शर्मा ने सम्मिलित होकर भजनों का भी आनंद लिया।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, प्रदीप सिंघल, कुक्कू सक्सेना, अतुल सिंघल, विशाल श्रीवास्तव, रोहित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा शाहबाद स्थित श्री विभूति नाथ मंदिर के पंडाल में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें वृंदावन धाम के चरण कमल दास ने गणपति बप्पा के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसी तरह चौकी चौराह के पंडाल में श्रषि पंचमा कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed