{"_id":"d8b81ea15e5f6f20999d5d53dd7885a4","slug":"the-other-day-well-selling-cheaper-pulses-the-counter-will-increase-from-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी खूब बिकीं सस्ती दालें, आज से बढ़ेंगे काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी खूब बिकीं सस्ती दालें, आज से बढ़ेंगे काउंटर
बरेली
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। शहामतगंज बाजार में दाल मिल एसोसिएशन और व्यापार मंडल नेताओं ने सस्ती दरों पर अरहर, मसूर और चना दालें बिकवायीं। बरेली शहर में 140 रुपये प्रति किलो दाल अरहर उपलब्ध होने से ग्राहक तादाद बढ़ गयी है।
रविवार बाजार नहीं खुला था, इसलिए व्यापारियों ने ग्राहकों की सुविधा के लिए तीन बिक्री केंद्र संचालित कराए। दूसरे दिन इन केंद्रों पर सवा दो कुंतल दाल बिकी, क्योंकि ज्यादातर ग्राहकों को बाजार अवकाश होने से केंद्र नहीं खुलने की उम्मीद थी। दूसरे दिन भी दाल अरहर आगे रही। जबकि बरेली शहरवासियों को इससे सस्ती अरहर दाल मिल रही है। प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और दाल मिल एसोसिएशन महामंत्री सुरेश जैन ने बताया कि सोमवार से दो स्थान पर काउंटर बढ़ जाएंगे।
बाक्स::
कैंटीन पर आज से बिक्री शुरू
सोमवार अर्बन हाट और कर्मचारी कल्याण निगम कैंटीन कलेक्ट्रेट परिसर में भी सस्ती दाल अरहर 140 रुपये, मसूर 80 और चना 65 रुपये प्रति किलो उपलब्ध होगी। डीएसओ केएल तिवारी ने बताया कि इन दोनों स्थानों पर दोपहर से सस्ती दाल बिक्री शुरू होगी।
विज्ञापन
आज चेक होगी मूल्य सूची
प्रशासन की जानकारी में आया है कि बरेली शहर में विभिन्न स्थानों पर बड़ी मात्रा में दालें और वनस्पति आदि भंडारित किया गया है। क्योंकि त्योहारी मांग ज्यादा है, हालांकि व्यापारी संगठन मंदी होने का प्रचार कर रहे हैं। एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने डीएसओ केएल तिवारी से कहा है कि मूल्य न लगाने और महंगाई फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। क्योंकि सरकार उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर खाद्यान्न, दालें आदि उपलब्ध कराना चाहती हैं, लेकिन कुछ तत्व जानबूझकर कृत्रिम महंगाई फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशासन ऐसी कोशिश पूरी नहीं होने देगा। डीएसओ तिवारी ने सोमवार में बाट माप, खाद्य विभाग, विपणन शाखा, एसएफसी अफसर बुलाए हैं। बैठक बाद मुनाफाखोर और मूल्य सूची न लगाने वालों की चेकिंग होगी।