{"_id":"5ea325188ebc3e90ac764c74","slug":"the-non-wage-establishments-will-be-processed-till-march-bareilly-news-bly403718345","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च का अब तक वेतन न देने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च का अब तक वेतन न देने वाले प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने संयुक्त उपायुक्त उद्योग से मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देने को कहा
विज्ञापन
बरेली। लॉकडाउन में मार्च की तनख्वाह अब तक न देने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए प्रशासन उद्योग विभाग की मदद से मॉनीटरिंग करा रहा है। अप्रैल में भी इसे लेकर निगरानी जारी रहेगी।
ईंट-भट्ठा, कारखानों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में काम करने वाले श्रमिकों, कर्मचारियों को मार्च की तनख्वाह देने के निर्देश हैं। इसके बावजूद कई प्रतिष्ठान लॉकडाउन में काम बंद होने का हवाला देकर इससे कन्नी काट रहे हैं। डीएम नितीश कुमार ने बताया कि सभी प्रतिष्ठानों को स्टाफ को मार्च की तनख्वाह देने के निर्देश हैं। संयुक्त उपायुक्त उद्योग ऋषि रंजन गोयल के माध्यम से इसकी मॉनीटरिंग कराई जा रही है कि कितने संस्थान पंजीकृत हैं और उनमें कितने कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। उन्हें मार्च का वेतन दिया गया है या नहीं। डीएम ने बताया कि इसकी नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है।