{"_id":"67ccaf17c9bb5691e508234e","slug":"the-most-honest-and-the-best-indians-in-the-world-bareilly-news-c-4-lko1064-595686-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुनिया में सबसे सच्चे, सबसे अच्छे हिंदुस्तानी हैं....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुनिया में सबसे सच्चे, सबसे अच्छे हिंदुस्तानी हैं....
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सेंट्रल यूपी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सोसाइटी की ओर से शनिवार को सीबीगंज स्थित होटल में हास्य कवि सम्मेलन व महिला सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कवियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर श्रोताओं को देर रात तक गुदगुदाया।
दिल्ली के हास्य कवि पदमश्री डॉ. सुनील जोगी ने दुनिया में सबसे सच्चे, सबसे अच्छे हिंदुस्तानी हैं... सुनाकर वाहवाही बटोरी। बरेली के कवि रोहित राकेश ने- आंखें जो दो थीं उन्हें भी चार कर गए, कमबख्त अपने दिल का भी व्यापार कर गए.. सुनाकर महफिल लूट ली। इटावा के कवि गौरव चौहान, राजस्थान की कवयित्री सपना सोनी, बरेली के कमल सक्सेना ने भी रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, मेयर उमेश गौतम, विधायक डीसी वर्मा, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल ने किया।
संगठन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, उद्यमी शारदा भार्गव, एसपी साउथ अंशिका वर्मा, अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता को राज्यपाल ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि एडीजी रमित शर्मा, आईजी राकेश सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, नगर आयुक्त संजीव मौर्य, बीडीए वीसी मनिकंडन ए व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्राकृतिक रंगों से होली खेलने की अपील
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने आपसी सौहार्द और सामाजिक समरसता के साथ प्रदूषण रहित प्राकृतिक रंगों से होली खेलने का अपील की। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर उपहार दिए। यहां संस्था सचिव सीए राजेन विद्यार्थी, उद्यमी उन्मुक्त संभव शील, आदित्य मूर्ति, विक्रम भार्गव, पीसी शर्मा व अन्य लोग मौजूद रहे। अमर उजाला ब्यूरो