फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mobile van belonged to awaken Votraen Amar Ujala

वोटराें को जगाने के लिए निकली अमर उजाला की मोबाइल वैन 

Sat, 11 Feb 2017 01:23 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 11 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
The mobile van belonged to awaken Votraen Amar Ujala
The mobile van belonged to awaken Votraen Amar Ujala - फोटो : The mobile van belonged to awaken Votraen Amar Ujala
15 फरवरी को बरेली में मतदान है। इस बार वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए वोटरों को जगाने का काम अमर उजाला और राजश्री ग्रुप मिलकर कर रहे हैं। शुक्रवार को ‘वोट करें, जिम्मेदार बने’ विशेष अभियान के साथ मोबाइल वैन अमर उजाला कार्यालय से रवाना हुई। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाई। मोबाइल वैन अगले तीन दिन तक शहर में जगह- जगह खड़ी होगी और लोगाें को मतदान के लिए जागरूक करेगी। 
विज्ञापन

 ‘वोट करें जिम्मेदार बनें’ अभियान में होराइजन, खंडेलवाल इडेबल ऑयल और मेगा इंफ्रासिटी का सहयोग है। डीएम सुरेंद्र सिंह ने वैन को रवाना करते हुए अपील की कि हर व्यक्ति वोट देने के लिए जाए और अपने अधिकार का प्रयोग करे। उन्होंने अभियान से जुड़ने वाले लोगाें से पूछने के लिए अपने कुछ सवाल भी एंकर को दिए। शुक्रवार को वैन अयूब खां, चौकी चौराहा और जंक्शन पर गई। यहां  लोगों ने हस्ताक्षर और अपना संदेश लिखा। सवालाें के जवाब देने पर पुरस्कार भी पाए। कार्यक्रम के दौरान मोबाइल वैन बाजार, रिहायशी इलाके, शिक्षण संस्थान, सरकारी व निजी कार्यालय और अस्पतालाें के पास खड़ी होगी। कार्यक्रम में डीजी इंफ्रा पार्क एवेन्यू, अनुराग स्टडी सर्किल, मैक्सिम ग्रुप, श्रीसिद्धि विनायक हॉस्पिटल, स्पर्श ग्रीन अपार्टमेंट, ज्योति कॉलेज, अमर डिटरजेंट, रीजनल कॉलेज, अतिथि एक्सप्रेस व शगुन, आईसीएल ग्रुप व एडटेक का भी विशेष सहयोग है। 
विज्ञापन


... और भी जगा रहे हैं मतदाताआें को 
बरेली कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की सभी इकाईयों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, डॉ. अर्चना गिरी, डॉ. रेनू चौधरी, डॉ. राकेश आजाद, डॉ. अजय सिंह, विकास के साथ डॉ. मनवीर सिंह व डॉ. आरपी यादव के निर्देशन में रंगोली बनाकर, मतदाता गीत गाकर और मतदाता एक्सप्रेस का स्वागत कर जागरूक किया। मतदाता जागरूकता विषय पर महाराजा अग्रसेन पार्क में नुक्कड़ नाटक भी हुआ। डिस्ट्रिक्ट बरेली केमिस्ट एसोसिएशन की ओर से दवा की दुकानों पर पोस्टर लगाए गए।  इसमें मुकेश अग्रवाल, नगेंद्र पाल, दिनेश रस्तोगी, मनोज कालरा, अमिल बंसल, विजय अरोरा व अन्य का सहयोग रहा। बरेली बार एसोसिएशन की ओर से जागो मतदाता जागो  रैली अध्यक्ष घनश्याम शर्मा व सचिव अमर भारती के संयुक्त नेतृत्व में कुतुबखाना चौराहे से शुरू हुई। सभी अधिवक्ताआें ने मानव श्रंखला बनाकर मतदान की अपील की। इसमें तमाम व्यापारी संगठन भी शामिल हुए। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के ज्ञान सिंह जुनेजा ने भी मतदान की अपील की है। जीजीआईसी की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राआें ने डॉ. अर्चना के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक करके लोगाें को जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 को जनपद न्यायालय में रहेगा अवकाश 
जनपद न्यायाधीश राजा राम सरोज की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने उप्र विधानसभा चुनाव दिवस पर जनपद न्यायालय में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। बुधवार 15 फरवरी को बरेली समेत आंवला, बहेड़ी, फरीदपुर, नवाबगंज न्यायालय में अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed