फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mob thrashed the youths of other community who were taking their real sisters

Bareilly News: सगी बहनों को ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवकों को भीड़ ने पीटा

Tue, 30 May 2023 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
The mob thrashed the youths of other community who were taking their real sisters
भोजीपुरा (बरेली)। दो नाबालिग सगी बहनों को कहीं बाहर ले जा रहे दूसरे समुदाय के युवकों को दभौरा प्लाईवुड फैक्टरी के सामने भीड़ ने पकड़कर पीट दिया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। भीड़ ने दोनों आरोपियों और किशोरियों को पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

भोजीपुरा इलाके के एक गांव की दो किशोरियां आपस में सगी बहनें हैं। दूसरे समुदाय के युवक बहेड़ी और शाही के निवासी हैं। दोनों युवक किशोरियों को फुसलाकर कहीं बाहर ले जा रहे थे। तभी लड़कियों के एक रिश्तेदार ने देख लिया और फोन पर परिजनों को सूचना दे दी।
विज्ञापन

सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों के साथ लड़कियों के परिजन प्लाइवुड फैक्टरी के पास पहुंच गए। भीड़ ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। बताते हैं कि कुछ लोगों ने इनसे मारपीट कर दी। हालांकि भीड़ में शामिल संभ्रांत लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी। थोड़ी देर में ही पीआरवी और भोजीपुरा पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों युवकों के साथ किशोरियों को भी थाने ले गई। वहां किशोरियों के परिजनों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय पाल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ ने लगाया फंसाने का आरोप, नारेबाजी की
थाने में आरोपियों के पहुंचने की सूचना के बाद आसपास के कुछ और गांवों के ग्रामीण भी वहां पहुंच गए। वहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप था कि समुदाय विशेष के लोग समाज की लड़कियों को फंसाते हैं और फिर धर्म परिवर्तन कराकर उनके साथ अमानवीय कृत्य किया जाता है। इन लड़कों का इरादा भी ऐसा ही था। आक्रोशित भीड़ के तेवर देख प्रभारी निरीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत होकर वापस लौटे। लड़कियों को भी परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed