फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The mob caught the accused of fraud, the outpost in-charge released him

Bareilly News: भीड़ ने पकड़ा ठगी का आरोपी, चौकी प्रभारी ने छोड़ दिया

Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
The mob caught the accused of fraud, the outpost in-charge released him
जिला अस्पताल में दो दिन पहले सीटी स्कैन के नाम पर ले लिए थे 1100 रुपये
विज्ञापन

बरेली। जिला अस्पताल में चोर, उचक्के और ठग सक्रिय हो गए हैं जो लोगों की मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं। सीटी स्कैन कराने के नाम पर 1100 रुपये की वसूली करने वाले ठग को पीड़ित ने शनिवार सुबह पकड़ लिया। भीड़ ने उसे पीटकर चौकी पुलिस को सौंप दिया। इसके फोटो व वीडियो वायरल हुए पर चौकी प्रभारी ने आपसी मामला बताकर आरोपी को छोड़ दिया।
बहेड़ी के गांव शेरावाली डांडिया निवासी राम सिंह ने बताया कि दो दिन पहले वह जिला अस्पताल में कान का उपचार कराने आए थे। कतार में खड़े होकर बारी का इंतजार करने के दौरान एक युवक ने उनसे दिक्कत पूछी। कहा कि मेरी सीधी बात डॉक्टर से है। लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। कुल 1100 रुपये खर्च होंगे, कान का सीटी स्कैन भी करा दूंगा। राम सिंह ने 1100 रुपये उसे दे दिए। युवक डॉक्टर के पास जाने की बात कहकर भीड़ में गायब हो गया।
विज्ञापन


परेशान रामसिंह घर लौट गए। शनिवार को राम सिंह दोबारा जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां भीड़ में लोगों से बात करते हुए आरोपी को पहचान लिया। आवाज लगाने पर वह भागने लगा। रामसिंह के शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ लिया। भीड़ पीटते हुए उसे अस्पताल परिसर में बनी पुलिस चौकी ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी संजय नगर का निवासी बताया गया। चर्चा है कि भीड़ छंटने के बाद अस्पताल चौकी प्रभारी ने उसे छोड़ दिया। कोतवाल डीके शर्मा ने उनसे आरोपी पर कार्रवाई के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि पीड़ित ने तहरीर नहीं दी। दोनों एक-दूसरे को जानते थे तो उन्होंने आरोपी को छोड़ दिया। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed