{"_id":"60e8a1d08ebc3e50ab4eb4b9","slug":"the-main-examination-of-the-university-will-be-held-at-312-centers-bareilly-news-bly452524055","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 312 केंद्रों पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 312 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन
Bareilly college
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली कॉलेज में रहेगा स्वकेंद्र, पांच और कॉलेजों की भी होगी परीक्षा
विज्ञापन
बिजनौर में 62, बरेली में 44 और मुरादाबाद में बनाए गए 43 केंद्र
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई से प्रस्तावित स्नातक और परास्नातक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। शासन के आदेश के मुताबिक इस बार स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। सिर्फ उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है जो डिबार रहे हैं या जहां परीक्षार्थियों की तादाद काफी कम है। ऐसे कॉलेजों का परीक्षा केंद्र उनके नजदीकी कॉलेज को बनाया गया है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूची में सबसे बड़ा परीक्षा केंद्र बरेली कॉलेज है जहां बरेली कॉलेज के छात्रों के अलावा रक्षपाल बहादुर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, सूरजभान इंस्टीट्यूट ऑफ इंफार्मेशन एंड टेकभनोलॉजी, ज्योति कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेकभनोलॉजी, प्रेम प्रकाश गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और श्री सिद्धिविनायक इंस्टीट्यूट के छात्र भी परीक्षा देंगे। नवाबगंज और बहेड़ी के भी कई कॉलेजों को भी दूसरे कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बिजनौर में सर्वाधिक 62 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दूसरे स्थान पर बरेली है जहां 44 परीक्षा केंद्र बने हैं।
विज्ञापन
सूची के मुताबिक पीलीभीत में 21, बदायूं में 25, रामपुर में 21, शाहजहांपुर के 32, मुरादाबाद में 43, अमरोहा में 30, संभल में 23 कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन जिलों में भी कई कॉलेजों को दूसरे कॉलेजों का परीक्षा केंद्र बनाया गया है। कुलपति प्रो. केपी सिंह के मुताबिक परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अगर किसी कॉलेज या छात्र को प्रस्तावित परीक्षा केंद्रोें के संबंध में कोई समस्या है तो वह लिखित आपत्ति पत्र परीक्षा नियंत्र के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के लिए खोले जाएंगे छात्रावास
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की 15 जुलाई से प्रस्तावित मुख्य परीक्षा के लिए कुलपति ने विद्यार्थियों के लिए निर्धारित समय तक छात्रावास खोलने की अनुमति प्रदान की है। इसके तहत स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा शुरू होने की तिथि से दो दिन पहले छात्रावास खुलेंगे और दो दिन बाद बंद कर दिए जाएंगे। इस दौरान छात्रावास में रहते हुए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
बिजनौर में 62, बरेली में 44 और मुरादाबाद में बनाए गए 43 केंद्र बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 15 जुलाई से प्रस्तावित स्नातक और परास्नातक परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। शासन के आदेश के मुताबिक इस बार स्वकेंद्र परीक्षा प्रणाली लागू की गई है। सिर्फ उन कॉलेजों को परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है जो डिबार रहे हैं या जहां परीक्षार्थियों की तादाद काफी कम है। ऐसे कॉलेजों का परीक्षा केंद्र उनके नजदीकी कॉलेज को बनाया गया है।