फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The long wait is over .. IVRI overbridge begins

इंतजार का लंबा दौर खत्म.. शुरू हुआ आईवीआरआई ओवरब्रिज

Wed, 04 Nov 2020 11:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The long wait is over .. IVRI overbridge begins
आईवीआरआई ओवरब्रिज पर दौड़ने लगा यातायात। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

उद्घाटन की रस्मअदायगी के बगैर ही शहर विधायक ने शुरू कराया ट्रैफिक, बोले- अब पब्लिक को और इंतजार कराना बेमानी

विज्ञापन
बरेली। आखिरकार इंतजाम खत्म हुआ। इज्जतनगर के एक बड़े दायरे में लोगों को जाम से निजात दिलाने को जिस आईवीआरआई ओवरब्रिज का निर्माण कराया गया, बुधवार को उस पर ट्रैफिक दौड़ना शुरू हो गया। हालांकि शासन से समय रहते अनुमति न मिलने और एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू हो जाने की वजह से उद्घाटन की रस्मअदायगी नहीं हो पाई। सुबह ओवरब्रिज पर पहुंचे शहर विधायक डॉ. अरुण ने बगैर किसी औपचारिकता के उस पर ट्रैफिक शुरू करा दिया।
आईवीआरआई ओवरब्रिज चार साल पहले बनना शुरू हुआ था। एक सप्ताह पहले उसका निर्माण पूरा होने तक तमाम उतार-चढ़ाव आए। सेतु निगम और रेलवे की वजह से बार-बार काम रुका तो शासन तक को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा। पुल बनकर तैयार हुआ तो शासन से उसका उद्घाटन कार्यक्रम तय किए जाने पर मामला अटक गया। इसी बीच एमएलसी चुनाव की आचार संहिता लागू हुई तो फिर पुल का बाकायदा उद्घाटन कराने के लिए लंबे इंतजार की नौबत आ गई। इसी बीच बुधवार को सुबह नौ बजे आईवीआरआई ओवरब्रिज पहुंचे शहर विधायक डॉ. अरुण ने बगैर उद्घाटन के ही उस पर ट्रैफिक शुरू करा दिया। उन्होंने कहा कि पुल जनता के लिए बना है और उसे जनता को ही समर्पित होना था लिहाजा उद्घाटन की रस्म अदायगी के लिए जनता को इंतजार कराना बेमानी था। उद्घाटन बाद में होता रहेगा, शहरवासियों को राहत देने के लिए पुल अभी से खोल दिया गया है।
विज्ञापन

अचानक शुरू हुए पुल पर पहले दिन काफी कम गुजरा ट्रैफिक

शहर विधायक ने बुधवार को अचानक पहुंचकर पुल तो शुरू करा दिया लेकिन लोगों को जानकारी न होने की वजह से पहले दिन उस पर काफी कम ट्रैफिक गुजरा। नैनीताल रोड पर निकलने वाला हैवी ट्रैफिक भी रोज की तरह पुल के नीचे ही दौड़ता रहा। इसकी वजह से पुल शुरू होने के बावजूद कुछ हद तक नीचे सड़कों पर जाम की स्थिति भी रही। लोगों ने बताया कि पुल के उद्घाटन की पहले से कोई घोषणा नहीं की गई थी। गाड़ियां लेकर निकलने वालों को डर था कि पुल पर चढ़ने पर कहीं उन पर कार्रवाई न हो जाए। इसीलिए लोग पुल से गुजरने में कतराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरा छोड़ दिया.. पुल की सड़क पर जहां के तहां पड़े हुए हैं डिवाइडर

आईवीआरआई पुल का निर्माण पूरा होने के बाद उस पर ट्रैफिक रोकने के लिए पिछले दिनों पुल की चारों आने और निकलने वाले रास्तों के बीचोबीच सीमेंट के डिवाइडर रख दिए गए थे। बुधवार को उन्हें हटाए बगैर ही पुल शुरू कर दिया गया। इनमें से सिर्फ दो-दो डिवाइडर को हटाकर किनारे कर दिया गया है। ऐसे में वाहनों के चढ़ते और उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त होने का डर बना हुआ है। इसके अलावा ट्रैफिक अटक भी रहा है। सेतु निगम डीपीएम वीके सेन ने बताया कि जल्द ही डिवाइडर वहां से हटवा दिए जाएंगे।

अब राहत मिलने की उम्मीद

पीछे रेलवे कॉलोनी की ओर रहता हूं जहां पुल शुरू होने से घरों में धूल कम जाएगी। चार साल तक निर्माण के दौरान इस इलाके में लोगों को काफी मुश्किल झेलनी पड़ीं। अब नैनीताल रोड या मिनी बाईपास की ओर जाने में भी आसानी रहेगी, जाम नहीं लगेगा। -अखिलेश कुमार, रेलवे कॉलोनी
अंडरपास के पास भी अक्सर जाम लगता था। बारिश में पानी भर जाने से भी अंडरपास से निकलने में दिक्कत होती थी। पुल शुरू होने से अब यहां ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा और सभी को राहत मिलेगी। पुल का समय पर शुरू होना सभी के लिए अच्छा रहा। -तृप्ति

नकटिया पुल पर भी शुरू हुआ ट्रैफिक

नेशनल हाईवे पर नकटिया नदी पर साढ़े पांच करोड़ की लागत से बने पुल पर भी करीब 15 दिन पहले काम पूरा हो चुका है। उद्घाटन होने से पहले ही यहां भी ट्रैफिक शुरू हो गया है। हरुनगला के पास बीसलपुर मार्ग पर नकटिया नदी पर फोरलेन पुल बनाने का भी काम पिछले सप्ताह पूरा हो चुका है। 12 करोड़ 59 लाख की लागत से बने इस पुल पर भी गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं।

रामगंगा का नया पुल भी तैयार अगले दौड़ सकता है ट्रैफिक

बरेली। रामगंगा पुल पर भी अगले सप्ताह ट्रैफिक दौड़ने का रास्ता साफ हो जाएगा। मंगलवार को बतौर ट्रायल पुल को कुछ घंटों के लिए ट्रैफिक के लिए खोला गया और फिर बंद कर दिया गया।

रामगंगा पुल का निर्माण 58.46 करोड़ रुपये की लागत से 670 मीटर लंबाई में किया गया है। बरेली-बदायूं मार्ग के रामगंगा पुल की एप्रोच रोड पर मिट्टी और गिट्टी की रोलिंग का काम पूरा कर लिया गया है। यहां सीमेंटेड एप्रोच रोड बनाने का काम भी निपट चुका है। अब सिर्फ तारकोल का काम होना है। अधीक्षण अभियंता डीके तिवारी ने बताया कि तीन दिनों में यह काम भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद कोई और काम नहीं बचेगा लिहाजा उसे शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed