फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The lineman on the pole was pulled down to cut the connection

कनेक्शन काटने खंभे पर चढ़े लाइनमैन को खींचकर गिराया

Sat, 17 Jul 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
The lineman on the pole was pulled down to cut the connection
टीम से की गई बदसलूकी की जानकारी देता बिजली कर्मी। - फोटो : प्रतीकात्मक ।

बन्नूवालनगर में बकाया वसूली को गई टीम पर हमला, रिपोर्ट

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर इलाके में बकाया की वसूली के लिए गई बिजली टीम पर हमला कर दिया गया। एसडीओ के सामने ही उपभोक्ता ने कनेक्शन काट रहे लाइनमैन के पैर पकड़कर खंभे से नीचे खींच लिया। मारपीट की नौबत देख टीम को लौटना पड़ा। जेई ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसडीओ महानगर सत्यार्थ गंगवार ने बताया 10 हजार से ज्यादा बकाया वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने का अभियान चल रहा है। शुक्रवार को वह टीम के साथ सनसिटी उपकेंद्र के बन्नूवाल नगर में 40 हजार के बकायादार उपभोक्ता हरिलाल का कनेक्शन काटने पहुंचे थे। उन्हें हरिलाल से बिल जमा करने का आग्रह किया लेकिन इसी परिसर में रहने वाले दीपू और गौरव ने इनकार कर दिया। इस पर लाइनमैन कनेक्शन काटने लगा तो इन लोगों ने पैर पकड़कर उसे खंभे से नीचे गिरा दिया। टीम के हाथ से छीनकर सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए गए। टीम को बंधक बनाने की नीयत भांपकर वे लोग वहां से भाग निकले। सनसिटी सबस्टेशन के जेई सगीर अहमद ने थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed