{"_id":"6817c986e1e13c599b0d695a","slug":"the-leader-who-was-a-lok-sabha-candidate-of-the-praspa-beat-up-the-landlord-bareilly-news-c-4-lko1064-633249-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे नेता ने मकान मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रसपा के लोकसभा प्रत्याशी रहे नेता ने मकान मालिक को पीटा
विज्ञापन
बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक नेता ने गुर्गों के संग मिलकर मकान मालिक की पिटाई कर दी। इस दौरान नेता ने काफी हंगामा किया, इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसके तीन गुर्गों का चालान किया है। आरोपी नेता सपा के कद्दावर नेता शिवपाल यादव का करीबी और पूर्व में प्रसपा का लोकसभा प्रत्याशी रह चुका है।
गुलमोहर मार्क निवासी अमित कुमार ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि जनवरी से उनके मकान में सुनील यादव किराये पर रहा है। सुनील आए दिन किसी न किसी बात पर झगड़ा करता है और खुद को सपा का नेता बताता है। लड़कों को बुलाकर धमकी दिलवाता है। दो मई को घर की छत पर अनजान लोग बैठे थे। अमित ने इन लोगों से घर में बैठने का कारण पूछा तो इन्होंने बताया सुनील ने बुलाया है। थोड़ी देर बाद सभी ने मिलकर अमित पर हमला कर दिया।
धारदार हथियार से उन्हें घायल कर दिया। गला दबाकर सीढि़यों से धक्का दे दिया। अमित घायल अवस्था में प्रेमनगर थाने पहुंचे और पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी अमित ने पुलिस को दिया है। फुटेज के आधार पर सुनील यादव, पीयूष, विजय और अनुभव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि बाकी तीनों का चालान कर दिया है, सुनील की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
-- --
आंवला से लड़ चुका है चुनाव
आरोपी सुनील यादव के बारे में जानकारी की तो पता लगा कि वह पहले प्रगतिशील समाजवादी गठबंधन से आंवला लोकसभा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ चुका है। वह एक संत का करीबी है जिसकी वजह से बाद में शिवपाल सिंह यादव के संपर्क में आ गया।