फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The lack of doctors in district hospitals

जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी

Tue, 05 Apr 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Tue, 05 Apr 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
The lack of doctors in district hospitals
डाक्टरों की कमी से भीड़
जिला अस्पताल की ओपीडी की व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, डॉक्टर कम हो रहे हैं। सोमवार को एक फिजीशियन छुट्टी पर रहे। मात्र दो फिजीशियन ओपीडी के साथ इमरजेंसी ड्यूटी पर थे। चार दिन बाद एक चेस्ट फिजीशियन भी छुट्टी पर जा रहे हैं, जबकि एक पहले से छुट्टी पर हैं। ऐसे में मरीजों की मुश्किल और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल में करीब 2500 मरीज आए। इनमें 1500 मरीज नये पर्चे के साथ आए, करीब 1000 मरीज पुराने पर्चे के साथ पहुंचे। दिन भर भीड़ बनी रही जब कि दो कक्षों में डॉक्टर न होने के कारण ताला बंद रहा। जनरल फिजीशियन डॉ. अजय मोहन अग्रवाल चार दिन से रुड़की कोर्ट एविडेंस मामले में बाहर गए हैं। फिजीशियन डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. अंशुमान तिवारी ही ओपीडी संभाल रहे हैं। 
विज्ञापन

बढ़ेगी मरीजों की मुश्किल
चेस्ट फिजीशियन डॉ. वीके धस्माना बीमारी के चलते लंबी छुट्टी पर हैं। आठ अप्रैल से डॉ. एमएल शर्मा भी छुट्टी पर जा रहे हैं। यहां रोजाना 200 से अधिक मरीज आ रहे हैं। ऐसे में इन मरीजों की मुसीबत बढ़ना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी डॉक्टरों के भरोसे इमरजेंसी और पोस्टमार्टम 
दो इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर में से एक ईएमओ छुट्टी पर हैं। सिर्फ एक डॉक्टर आठ से 12 घंटे की ड्यूटी कर रहे हैं। इसके अलावा डॉ. वागीश वैश्य और डॉ. अंशुमान तिवारी इमरजेंसी में मरीजों को देख रहे हैं। इनके ऊपर पोस्टमार्टम क ी भी जिम्मेदारी है।

हृदय रोग विभाग का भार भी फिजीशियन पर 
हृदय रोग विभाग के डॉ. वीके भारद्वाज सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब इस विभाग की जिम्मेदारी भी डॉ. एमए अग्रवाल पर है। चार दिन से वह छुट्टी पर हैं जिससे मरीजों को लौटना पड़ रहा है।


डॉक्टरों की कमी है, लगातार शासन को पत्र भेजा जा रहा है। चेस्ट फिजीशियन एक अंडर सीएमओ हैं उनसे बात हो गई है अगर वे ड्यूटी पर आते हैं तो दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed