फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The kidnapping did not happen, the student had gone to Gurugram to meet a friend

अपहरण नहीं हुआ, दोस्त से मिलने गुरुग्राम गई थी छात्रा

Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The kidnapping did not happen, the student had gone to Gurugram to meet a friend
demo photo - फोटो : अमर उजाला

घरवालों की डांट से बचने के लिए सुना दी मनगढंत कहानी

विज्ञापन
आंवला। बिशारतगंज क्षेत्र की बीएससी की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था बल्कि वह अपने दोस्त से मिलने गुरुग्राम गई थी। घर लौटने पर घरवालों की नाराजगी से बचने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी बता दी थी।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी गुरुग्राम में रहने वाले युवक से दोस्ती हुई थी। इसके बाद वह उससे मिलने चली गई थी। स्कूल आते समय रास्ते में उसने एक पेड़ के टिकाकर साइकिल खड़ी कर दी और प्राइवेट बस में बैठकर दिल्ली पहुंची। वहां से गुरुग्राम पहुंच गई। फोन पर वह लगातार युवक के संपर्क में रही। घर लौटने पर परिवार की डांट से बचने के लिए उसने नशा देकर अपहरण कर लिए की मनगढ़ंत कहानी सुना दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात बीएससी की छात्रा अपने पिता के साथ थाने पहुंची थी। वहां उसने छह लोगों पर नशा देकर कार में डालकर अपहरण कर गुरुग्राम ले जाने का आरोप लगाया था। सीओ चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि छात्रा ने योजनाबद्ध तरीके से परिजन को अपहरण की घटना बताई। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपने आप दोस्त से मिलने जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed