{"_id":"61e72200177ee10ce06ef3c8","slug":"the-investigators-who-disappeared-evidence-from-the-trial-found-guilty-in-the-investigation-bareilly-news-bly4729486124","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में दाषी पाए गए मुकदमे से सबूत गायब करने वाले विवेचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में दाषी पाए गए मुकदमे से सबूत गायब करने वाले विवेचक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। इंजीनियर मोहन सिंह नयाल केस में सबूत गायब करने के मामले में विवेचक सब इंस्पेक्टर शनिदेव दोषी पाए गए हैं। सीओ प्रथम श्वेता यादव ने उनकी जांच पूरी करके रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।
प्रेमनगर की आनंद विहार कॉलोनी निवासी दूरदर्शन के इंजीनियर मोहन सिंह नयाल ने दो जून 2021 को अपने बेटे शिखर और बहू निधि के खिलाफ थाना प्रेमनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि बेटे-बहू उनका उत्पीड़न करते हैं और उनके घर में रखे 20 हजार रुपये व दो तोला सोने की चेन भी चोरी कर ली। सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। आरोप लगाया कि बेटा-बहू के उत्पीड़न से बीमार होकर उनकी पत्नी कमलेश की 30 अप्रैल 2021 को मौत हो गई मगर इस मामले में विवेचक शनिदेव ने मोहन सिंह नयाल द्वारा सौंपे गए सबूत गायब कर दिए और मुकदमे से गिरफ्तारी की धाराएं भी हटा दीं। इस मामले में मोहन सिंह की अधिवक्ता श्रद्धा सक्सेना की ओर कोर्ट में प्रकीर्ण वाद दर्ज कराया तो एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को जांच के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने सीओ प्रथम श्वेता यादव को मामले की जांच के निर्देश दिए थे। सीओ ने बताया कि जांच में विवेचक शनिदेव दोषी पाए गए हैं। आगे की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट एसएसपी को भेज दी है।