फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The investigation was to be completed in seven days, has not started yet

Bareilly News: सात दिन दिन में पूरी करनी थी जांच, शुरू अभी तक न हुई

Mon, 17 Apr 2023 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The investigation was to be completed in seven days, has not started yet
बरेली। फाॅल्ट लोकेटर में हुए धमाके की जांच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता की ओर से गठित समिति सोमवार से शुरू करेगी। समिति में बरेली के एसई अशोक कुमार, पीलीभीत के एसई एसके मधुकर और एक अधिशासी अभियंता शामिल हैं। जांच सात दिन में पूरी करनी थी, पर अभी तक शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


रामपुर गार्डन स्थित बिजली सब स्टेशन में 20 मार्च को फाॅल्ट लोकेटर में धमाका हो गया था। धमाका तब हुआ जब वनमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवकांत शुक्ला और नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स डेमो देख रहे थे। धमाका होने से ये लोग बाल-बाल बच गए थे। मंडलायुक्त ने इसकी जांच एडीएम को सौंपी थी। जांच पूरी हो गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इसी मामले में मुख्य अभियंता राजीव कुमार शर्मा ने भी एसई अशोक कुमार चौरसिया, एसई पीलीभीत एसके मधुकर की जांच समिति बनाई थी। सात दिन में जांच रिपोर्ट देनी थी, लेकिन अभी तक जांच शुरू ही नहीं हो सकी है। अब सोमवार से जांच शुरू होगी। मुख्य अभियंता का कहना है कि मार्च के बिल वसूली के लक्ष्य पूरे करने में अभियंता व्यस्त थे। इसलिए देरी हुई। अब जांच होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed