फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The inquiry center was locked, and students were left wandering around seeking information about admissions.

Bareilly News: पूछताछ केंद्र पर जड़ा ताला, प्रवेश की जानकारी के लिए भटकते रहे विद्यार्थी

Tue, 19 May 2026 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 19 May 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
The inquiry center was locked, and students were left wandering around seeking information about admissions.
बरेली। बरेली कॉलेज में पूछताछ केंद्र पर ताला लटक रहा है। इस वजह से प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी के लिए विद्यार्थियों को भटकना पड़ रहा है। सोमवार को भी कई विद्यार्थियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने बताया कि कार्यालय में बने पूछताछ केंद्र पर खुलने का समय सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लिखा हुआ है। मगर, इस पर हमेशा ही ताला पड़ा रहता है। ऐसे में भटकना पड़ता है।
विज्ञापन

परीक्षाओं के चलते इन दिनों सख्ती भी ज्यादा है। ऐसे में प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए और भी ज्यादा परेशान होना पड़ता है। बीए एलएलबी में प्रवेश की जानकारी के लिए बहेड़ी से आए विद्यार्थी ने बताया कि पहले तो उसे बैरियर के पास रोका गया। वहां से अंदर पहुंचने पर भी कई जगह जांच हुई। पूछताछ केंद्र पहुंचने पर ताला लटका मिला। कोई सही जानकारी भी नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी में प्रवेश की जानकारी के लिए पीलीभीत से आई छात्रा ने बताया कि यहां-वहां चक्कर काटने में ही आधा घंटा बीत चुका है। फॉर्म कैसे भरें? इसके बाद प्रक्रिया क्या होगी? इस बारे में कोई कुछ नहीं बता रहा।

वर्जन :

छात्र-छात्राओं के सवाल जायज हैं। कॉलेज में एक पूछताछ केंद्र होना चाहिए। परीक्षा के दौरान यह बैरियर के बाहर होना जरूरी है। इसको लेकर प्राचार्य के समक्ष प्रस्ताव रखा जाएगा। - प्रो. वंदना शर्मा, उप प्राचार्य, बरेली कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed