{"_id":"6a2ef7eafa25c8fe6e05fbe4","slug":"the-hospital-operator-has-not-yet-provided-a-response-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-5540-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अस्पताल संचालक ने अबतक नहीं दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अस्पताल संचालक ने अबतक नहीं दिया जवाब
Mon, 15 Jun 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के न्यू लाइफ लाइन हॉस्पिटल में पिछले सप्ताह रविवार को प्रसव के बाद प्रसूता की मौत के मामले में अबतक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। गांव ठिरिया खेतल निवासी राजकुमारी (30) ने इस अस्पताल में ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया था। पति रामप्रकाश ने चिकित्सक पर ऑपरेशन के दौरान लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। इसके बाद खिरका सीएचसी प्रभारी ने अस्पताल के गेट पर चिकित्सा प्रतिबंध का नोटिस चस्पा कर दिया। अस्पताल संचालक डॉ. अरुण कुमार ने अबतक जवाब नहीं दिया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट न मिलने पर पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं बढ़ाई है। इस बाबत, सीएचसी प्रभारी संचित शर्मा ने बताया कि एएनएम को पीड़ित के घर भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की अपील की गई थी लेकिन वे नहीं आए। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन