फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The history- from the prison threatened to kill Prdhanpti

हिस्ट्रीशीटर ने जेल से दी प्रधानपति को मारने की धमकी

Sun, 29 Nov 2015 01:38 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 29 Nov 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
बरेली। प्रधान पक्ष के बबलू हत्याकांड में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर जगपाल यादव ने अपने भतीजे सर्वेश की हत्या का बदला लेने को प्रधानपति धर्मपाल यादव को मारने की धमकी दी है। जेल में बंद गांव के अन्य बदमाशों से मिलने पहुंचे मुलाकातियों के माध्यम से ये धमकी भेजी गई है। प्रधान के भाई का कहना है कि धमकियां मिलने से पूरा परिवार परेशान है।
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव बभिया में लंबे अर्से से दो पक्षों में खूनी खेल चल रहा है। इसमें हाल में ही दो मर्डर हुए हैं। प्रधान पक्ष बललू की खनन के कारोबार में अड़ंगा डालने पर 14 अक्तूबर को हिस्ट्रीशीटर जगपाल ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसमें जगपाल, उसका भाई सुरेश और धनपाल जेल में हैं। इसी बीच मंगलवार को जगपाल के भतीजे सर्वेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। जिसमें हिस्ट्रीशीटर पाताराम कश्यप, प्रधानपति धर्मपाल आदि सात लोग नामजद किए गए हैं। धर्मपाल के भाई क्षेत्र पंचायत सदस्य बहादुर सिंह यादव का कहना है कि गांव के कई अन्य लोग भी जेल में बंद हैं, जिनसे मिलने के लिए उनके परिवार वाले जेल में जाते हैं, तो यहां हिस्ट्रीशीटर जगपाल उनसे सर्वेश की हत्या का बदला लेने को प्रधानपति को मारने की बात कहता है। वह पेशी पर आने के दौरान भी खुलेआम बदला लेने की बात कहता है। बहादुर सिंह का कहना है कि उनके भाई को चुनाव में खलल डालने को हत्या के मामले में विरोधी पक्ष ने झूठा फंसाया है, जिसकी जांच की मांग उन्होंने उच्चाधिकारियों से की है। उन्हें न्याय मिलने का पूरा भरोसा है। इंस्पेक्टर कैंट सूर्यनाथ सिंह यादव का कहना है कि धमकी की बात सिर्फ जुबानी सुन रहे हैं, लिखित में कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed