फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The girl reached Maheshpura crossing after leaving school

स्कूल से निकलकर महेशपुरा क्रॉसिंग पहुंच गई बच्ची

Tue, 14 Sep 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
The girl reached Maheshpura crossing after leaving school

ऑटो चालक ने चौपुला पर ले जाकर ट्रैफिक पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
बरेली। एक बच्ची स्कूल से निकलकर सुभाषनगर चुंगी पहुंच गई और ऑटो में बैठकर महेशपुरा क्रॉसिंग पहुंच गई। चूंकि ऑटो में एक महिला बैठी थी, इसलिए चालक ने समझा कि बच्ची उसके साथ है। महेशपुरा क्रॉसिंग पर जब महिला उतरी तब ऑटो चालक को पता चला कि बच्ची उसके साथ नहीं है। इसके बाद ऑटो चालक ने बच्ची को चौपुला पुल पर ट्रैफिक पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रैफिक पुलिस के एचसीपी ने बच्ची के लापता होने का वायरलेस पर मेसेज किया तो सुभाषनगर इंस्पेक्टर ने बच्ची के परिवार का पचा कर बच्ची को उनके सुपुर्द कर दिया।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव करेली के संतोष सागर ने अपनी पांच साल की बेटी पूर्वी का वीरभट्ठी के एक स्कूल में कुछ दिन पहले ही कक्षा एक में दाखिला कराया है। सोमवार सुबह संतोष बच्ची को स्कूल छोड़ आए। स्कूल में कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। लिहाजा मजदूरों ने स्कूल का गेट खोल दिया था। लिहाजा बच्ची स्कूल से निकलकर पैदल सुभाषनगर चुंगी पहुंच गई और फिर ऑटो में बैठ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed