फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The future belongs to the BJP... Voted on the issue of eradicating hooliganism and development.

Bareilly News: भविष्य भाजपा का... गुंडागर्दी मिटाने और विकास के मुद्दे पर दिया वोट

Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
The future belongs to the BJP... Voted on the issue of eradicating hooliganism and development.
बरेली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर बरेली में रह रहे बंगाल मूल के लोग खासे उत्साहित हैं। सत्ता परिवर्तन का असर दिखने की उम्मीद जताई। एसआईआर में जिन लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कट गए, उन्होंने वोट न डाल पाने की कसक भी जाहिर की है।
विज्ञापन

सुनारी कारीगर मिथुन 15 वर्षों से बरेली में कार्यरत हैं। एक-एक माह वह बरेली और पश्चिम बंगाल के हुगली स्थित घर पर रहते हैं। बताया कि बंगाल में गुंडागर्दी होती है। बेरोजगारी बढ़ रही है। विकास के नाम पर काेई कार्य नहीं हुआ। इसलिए विकास के मुद्दे पर ही वोट दिया। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अपराध नियंत्रित है। डिजिटलाइजेशन के साथ धरातल पर विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पश्चिम बंगाल निवासी निभास ने कहा कि रोजगार के लिए 25 वर्ष पूर्व बरेली में आ बसे थे। शहर विधानसभा में वोट डालते हैं। भाजपा सरकार को बेहतर बताया।
विज्ञापन

बमनपुरी में सैलून कर्मी विकास पांच साल पहले बरेली आए थे। इन्होंने हौरा विधानसभा में वोट डाला था। बताया कि एक विशेष वर्ग को ही पश्चिम बंगाल में कोई भी कार्य करने की छूट मिली थी और अन्य कोई शिकायत करे तो सुनवाई नहीं होती थी। भाजपा सरकार में बदलाव की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ वोट की राजनीति न हो, वादे पूरे करे सरकार
मूलरूप से पश्चिम बंगाल के चंडीतला विधानसभा निवासी सलीम अली 46 वर्ष पूर्व बरेली आए थे। गृह जनपद में कोई रोजगार न होने से बरेली में ही बस गए। बताया कि दो-तीन साल बाद वहां जाते रहते हैं। कहा कि भाजपा ने अपराध पर अंकुश, उद्योग, रोजगार समेत विकास का एजेंडा सामने रखा। लोगों ने भरोसा जताया और वोट दिया। अब असली परीक्षा शुरू होगी। वादे पूरे होंगे तभी भरोसा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed