{"_id":"4680fbc88fc34e45414a576cd155695b","slug":"the-fourth-phase-of-voting-to-10-grams-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानी के चौथे चरण की वोटिंग अब 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानी के चौथे चरण की वोटिंग अब 10 को
बरेली
Updated Fri, 04 Dec 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
बरेली (ब्यूरो)। जिले में चौथे चरण के ग्राम पंचायत चुनाव के लिए अब नौ दिसंबर के बजाय 10 दिसंबर को मतदान होगा। मतदान की तिथि उर्स-ए-रजवी की वजह से आगे बढ़ाई गई है। डीएम गौरव दयाल के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को मतदान की तिथि में संशोधन का कार्यक्रम जारी कर दिया है। चौथे चरण में क्यारा, आलमपुर जाफराबाद, रामनगर और मझगवां ब्लाकों में मतदान होना है।
शहर में उर्स-ए-रजवी छह से आठ दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रशासन और पुलिस के अफसर और कर्मचारी इसमें व्यस्त रहेंगे। इसके अगले दिन नौ दिसंबर को चौथे चरण के मतदान की तैयारियों में असुविधा की स्थिति को देखते हुए मतदान की तिथि बदलने का निर्णय लिया गया है।