फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The fitness of such a check ... a few moments later the school bus caught fire

ऐसे चेक की फिटनेस... कुछ ही पल बाद स्कूल बस में लगी आग

Wed, 14 Sep 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:57 AM IST
सार

फिटनेस चेक कराकर आरटीओ कार्यालय से लौट रही स्कूल बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई।फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे मशक्कत करने के बाद आग को बुझा दिया लेकिन इस दौरान अधिकांश बस जल चुकी थी और उसका ढांचा ही बचा रह गया था।

विज्ञापन
The fitness of such a check ... a few moments later the school bus caught fire

विस्तार

सीबीगंज। फिटनेस चेक कराकर आरटीओ कार्यालय से लौट रही स्कूल बस में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बस में मौजूद फायर एस्टिंग्यूशर के भी धोखा दे जाने के बाद फायर ब्रिगेड को बुलाया। काफी देर बाद जब आग बुझ पाई तब तक बस जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इस घटना से आरटीओ के फिटनेस टेस्ट पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बहेड़ी के मिशन एकेडमी स्कूल की बस चलाने वाले सहपुरा बहेड़ी गांव के देवेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम वह आरटीओ ऑफिस में बस की फिटनेस चेक कराकर लौट रहे थे। बरेली-रामपुर हाईवे पर रोड नंबर 4 के सामने बस रोककर वह लघुशंका के लिए उतर गए। बस को स्टार्ट छोड़ दिया था जिसमें इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। उन्होंने फायर एस्टिंग्यूशर से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन वह चला ही नहीं। इस पर उन्होंने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सीबीगंज ओपी गौतम और परसाखेड़ा चौकी इंचार्ज विश्वदेव सिंह मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी आ गई। फायर ब्रिगेड ने करीब आधे घंटे मशक्कत करने के बाद आग को बुझा दिया लेकिन इस दौरान अधिकांश बस जल चुकी थी और उसका ढांचा ही बचा रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर बस में बच्चे होते तो क्या होता
स्कूल बस में जब आग लगी तब ड्राइवर के अलावा उसमें कोई और नहीं था। लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से भड़की की दूर खड़े होकर उसे देखने के अलावा कोई चारा नहीं बचा। इसके साथ यह भी सवाल खड़ा हुआ कि अगर यह घटना बस में स्कूल के बच्चों को लाने या ले जाने के दौरान हुई होती तो क्या होता। बता दें कि स्कूल बस में फिटनेस चेकिंग के दौरान फायर एस्टिंग्यूशर जैसे सुरक्षा उपकरणों की भी जांच होती है, लेकिन वह चला ही नहीं। स्कूल बस के रखरखाव के साथ इसे आरटीओ के फिटनेस टेस्ट में भी बड़ी चूक माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed