फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The emphasis will be on maintaining peace : DIG

अमन कायम रखने पर रहेगा जोर: डीआईजी

Sat, 23 Jan 2016 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
The emphasis will be on maintaining peace : DIG
बरेली। रेंज के सभी जिलों में अमन-चैन किसी भी दशा में खराब नहीं होने दिया जाएगा। सौहार्द खराब करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी जिलों में अमन चैन बनाए रखने के लिए पीस कमेटियों से सीधे संवाद कर जनता के बीच सौहार्द बनाए रखने की बात पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि बवाल होने पर कोई निर्दोष न फंसे इसके लिए सीओ, एसओ और एसएचओ कार्रवाई के दौरान अपने साथ एक कैमरा टीम रखेंगे। ताकि वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी के माध्यम से बवाल करने वाले असली मुल्जिम को आसानी से गिरफ्तार कर लिया जाए। यह बात बरेली के पुलिस उप महानिरीक्षक आशुतोष कुमार ने चार्ज संभालने के बाद देर शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

लखनऊ निवासी नए डीआईजी आशुतोष कुमार ने रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियर की है। वे 2001 बैच के आईपीएस हैं और एसएसपी गोरखपुर, मुरादाबाद, एसपी कन्नौज, गोंडा, कानपुर देहात, बांदा, उन्नाव और एसपी रेलवे भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता प्रदेश में अमन चैन कायम रखने की है, इसलिए सांप्रदायिक लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले बरेली को वह हर हाल में अमन पसंद जिला बनाने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वह विभागीय अफसरों के अलावा अन्य जांच एजेंसियों से भी फीडबैक लेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पीड़ित की थाने में सुनी जाएगी और उसकी रिपोर्ट दर्ज उसे न्याय दिलाया जाएगा। इस दौरान पुलिस पर हमला करने वालों पर भी वे सख्त नजर आए। उधर, बरेली से स्थानांतरित किए गए डीआईजी आरकेएस राठौर को समस्त स्टाफ ने विदाई दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed