{"_id":"61eaa5e44d9abb6d53463ed4","slug":"the-driver-refused-to-run-the-train-due-to-lack-of-sleep-bareilly-news-bly473160583","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोने चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नींद पूरी न होने पर स्टेशन पर ट्रेन खड़ी कर सोने चला गया ड्राइवर, ढाई घंटे तक यात्री रहे परेशान
Sun, 23 Jan 2022 03:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:07 PM IST
सार
रात को देर से आने के कारण चालक की नींद पूरी नहीं हुई तो उसने शुक्रवार सुबह ट्रेन ले जाने से ही मना कर दिया। शाहजहांपुर में ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होनी थी, लेकिन 9:30 बजे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
indian railways
- फोटो : istock
विस्तार
बालामऊ पैसेंजर ट्रेन के चालक ने नींद पूरी न होने पर ट्रेन ले जाने से मना कर दिया। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को बालामऊ पैसेंजर साढ़े तीन घंटे देरी से रात करीब एक बजे शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर आई।
विज्ञापन
बालामऊ से जो चालक ट्रेन लेकर आया था, उसी को सुबह फिर से ट्रेन बालामऊ लेकर जानी थी, लेकिन रात को देर से आने के कारण चालक की नींद पूरी नहीं हुई तो उसने शुक्रवार सुबह ट्रेन ले जाने से ही मना कर दिया। कहा कि जब उसकी नींद पूरी हो जाएगी तब ही ट्रेन लेकर जाएगा।
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रेन सुबह सात बजे रवाना होनी थी, लेकिन 9:30 बजे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जब चालक की नींद पूरी हुई तब रोजा से शाहजहांपुर ट्रेन लेने आया और यहां से रोजा लेकर गया। रोजा से दूसरा चालक ट्रेन को बालामऊ के लिए लेकर गया।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह ने बताया कि बालामऊ से लोको पायलट यह ट्रेन लेकर रोजा तक आते हैं। रोजा में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यही लोको पायलट ट्रेन को वापस लेकर जाता है। रात्रि विश्राम पूरा न होने के कारण लोको पायलट ने सुबह ट्रेन ले जाने से मना कर दिया था, जब उसकी नींद पूरी हो गई तब वह ट्रेन लेकर गया।