फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The dogs went to find the murderer of children, women

बच्चों के कातिल कुत्तों को ढूंढने निकलीं महिलाएं

Mon, 20 Feb 2017 12:11 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 20 Feb 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
The dogs went to find the murderer of children, women
बच्चों के कातिल कुत्तों को ढूंढने निकलीं महिलाएं - फोटो : The dogs went to find the murderer of children, women
खूंखार कुत्तों से बच्चों को बचाने के लिए रविवार को महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाल लिया। एक हफ्ते के अंदर दो बच्चों की जान जाने से दहशत में आईं कई गांवों की महिलाओं ने प्रशासन से उम्मीद छोड़कर लाठी डंडे उठाए और कुत्तों को मारने जंगल की ओर चल पड़ीं। पुरुष और बच्चे भी हौसला आफजाई करते हुए अभियान में शामिल हो गए। सुबह से शाम तक जंगलों की खाक छान मारने के बाद भी कोई कुत्ता हाथ नहीं आया मगर महिलाओं में इस कदर गुस्सा था कि उन्होंने हर रोज अभियान चलाने का एलान कर दिया। खतोला हुलास कुंवर गांव के शिक्षक राम किशोर सागर की 10 साल की बेटी प्रियंका को शनिवार दोपहर स्कूल से लौटते समय दनिया नदी के पास कुत्तों के झुंड ने नोच डाला था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। 13 फरवरी को इन्हीं आदमखोर कुत्तों ने जनक जागीर के देवकी नंदन की पांच साल की बेटी ममता पर भी हमला कर जान ले ली थी। दो मौतों से दहशत में आए जनक जागीर, जाफरपुर, मियांपुर, खतोला हुलास कुंवर आदि गांवों के लोग सुबह 11 बजे ही लाठी डंडे लेकर जंगल की ओर निकल पड़े। जनक जागीर गांव के प्रधान होरी लाल की पत्नी नन्ही देवी, कमला देवी, शांति देवी, मोरकली, रामदेई, सुरजा देवी, सावित्री, खेमा देवी और गायत्री देवी ने अभियान की अगुवाई की। उनके साथ पुरुष और बच्चे भी थे। महिलाओं का कहना था कि अब किसी भी कीमत पर बच्चों को आदमखोर कुत्तों का निवाला नहीं बनने देंगे। बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है। उनकी सुरक्षा जरूरी है। प्रशासन सब कुछ जानने के बाद भी चुप बैठा हुआ है। अब यह कतई नहीं चलेगा।
विज्ञापन

दहशत में हैं ग्रामीण
अभियान में शामिल प्रधान होरी लाल, जाफरपुर के प्रधान हरचरन लाल ने कहा कि जब तक कुत्ते नहीं मारे जाते तब तक अभियान जारी रहेगा। कई गांवों के लोग दहशत में हैं। सवाल बच्चों की पढ़ाई का है। परीक्षाएं सिर पर हैं। खतोला के छोटे-बड़े बच्चे रोजाना ढाई किमी दूर मियांपुर जाते हैं। पता नहीं कब किस पर हमला हो जाए। उन्होंने यह भी कहा कि जनक जागीर और मियांपुर गांव के लोगों की दनिया नदी के पास खेती है। बड़े भी वहां जाने से घबरा रहे हैं। प्रशासन ग्रामीणों की चिंता को हलके में ले रहा है। 
विज्ञापन

खूंखार कुत्तों से बच्चों को बचाएं
राष्ट्रीय लोक दल के गजेंद्र पटेल ने डीएम से मुलाकात कर भोजीपुरा क्षेत्र में खूंखार कुत्तों से बच्चों को बचाए जाने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि कुत्ते मांस खाकर आदमखोर हो गए हैं इसलिए अवैध स्लाटर हाउस तत्काल बंद कराए जाएं। उन्होंने कहा कि 48 घंटे में कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed