फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The design of the road was prepared by an architect, now questions are being raised on payment.

Bareilly News: सड़क का डिजाइन आर्किटेक्ट से कराया तैयार, अब भुगतान पर उठ रहे सवाल

Mon, 09 Sep 2024 06:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
The design of the road was prepared by an architect, now questions are being raised on payment.
बरेली। सीधी सड़क का डिजाइन आर्किटेक्ट से तैयार कराने के साथ ही इसके लिए डेढ़ लाख रुपये से अधिक का भुगतान करने का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता ने सीसी सड़क और नाली के निर्माण में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन सवालों पर निगम के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। रुहेलखंड उद्योग व्यापार मंडल के राजकुमार मेहरोत्रा, राजेश तिवारी, अधिवक्ता चंद्र प्रकाश गुप्ता ने मामले की शिकायत नगर िनगम में की है। उनके मुताबिक बीते वर्ष निगम ने फूल चौराहे से बड़ा बाजार होते हुए किला क्रॉसिंग, तिलक इंटर कॉलेज तक नाली की मरम्मत और तारकोल की सड़क बनवाई थी। इस पूरे प्रोजेक्ट पर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि खर्च की गई।
विज्ञापन

निगम में मुख्य अभियंता, एक्सईएन, एई, जेई जैसे विशेषज्ञ होने के बावजूद सड़क का डिजाइन आर्किटेक्ट से तैयार कराया गया। इसके लिए 1.76 लाख रुपये खर्च किए गए। उन्होंने इस सवाल उठाते हुए कहा है कि सड़क निर्माण पीडब्ल्यूडी के शेड्यूल पर होता है। लंबाई-चौड़ाई की नापजोख निगम के कर्मचारी करते हैं। इसमें आर्किटेक्ट की कोई आवश्यकता नहीं है। आरोप है कि निर्माण के दौरान जेई लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में थे, जबकि नियमों के मुताबिक उन्हें निर्माण स्थल पर मौजूद रहना चाहिए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed