फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The danger is increasing ... Families in Bhamora are becoming malaria clusters

Bareilly News: बढ़ रहा खतरा... भमोरा में परिवार बन रहे मलेरिया क्लस्टर

Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 09 Aug 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
The danger is increasing ... Families in Bhamora are becoming malaria clusters
बरेली। मलेरिया के लिहाज से संवेदनशील ब्लॉकों में स्वास्थ्य विभाग की तमाम कवायदों के बावजूद मच्छरों का हमला थम नहीं रहा। पहली बार जिले में एक ही परिवार के छह सदस्य घातक फेल्सीपेरम मलेरिया की चपेट में मिले हैं।
विज्ञापन

भमोरा सीएचसी के तहत गांव पथरी के एक परिवार की चंद्रावती (35), विमला (30), किरण (18), रेखा (12), दिशा (12) और अंकित (13) मलेरिया की चपेट में हैं। परिजनों के मुताबिक दस दिन पहले एक-एक कर सभी बुखार की चपेट में आए थे। मेडिकल स्टोर से दवा लेकर सेवन कर रहे थे, पर जब हालत में सुधार नहीं हुआ तो वे सीएचसी पहुंचे और जांच कराई। सभी की जांच रिपोर्ट फेल्सीपेरम मलेरिया पॉजिटिव मिलने पर उनका इलाज शुरू हुआ।
विज्ञापन


परिजनों ने निगरानी पर उठाए सवाल
चिकित्साधिकारी डॉ. विवेक कुमार के मुताबिक रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद गांव में निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कराई गई। मरीजों के घर के आसपास के घरों में लार्वा नष्ट कराने, फाॅगिंग की कार्रवाई की जा चुकी है। मरीजों को दवा भी दे रहे हैं। उधर, परिजनों ने विभागीय दावे पर सवाल उठाए। बताया कि सीएचसी से एक बार दवा दी गई, फिर उसके बाद कोई भी टीम निगरानी के लिए नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधे से कम हुए मरीज
मलेरिया मरीजों की सूची में भमोरा संवेदनशील इलाकों में शामिल है, पर बीते वर्ष के सापेक्ष इस बार अब तक 59 मरीज मलेरिया की चपेट में मिले हैं। पिछले साल डेढ़ सौ से ज्यादा मरीज मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed