{"_id":"18ae0d4062debd8f7bd203889a131a6a","slug":"the-corpse-was-found-hanging-on-a-snare-married-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश
बरेली
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शादी के तीन साल बाद विवाहिता का शव फंदे पर झूलता मिला। घरवालों को जानकारी होने के बाद कोहराम मच गया। शव नीचे उतारकर घरवाले डाक्टर के यहां ले जाना चाहते थे लेकिन मौत की तस्दीक होने के बाद सभी घर छोड़कर भाग गए। मायके वालों ने दहेज में दो लाख की मांग को लेकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
किला क्षेत्र के स्वालेनगर निवासी अंशू की पत्नी 23 वर्षीय बबली का शव शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे दो मंजिल स्थित कमरे की छत से कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। ये देख परिवार वाले घबरा गए और कोहराम मच गया। तमाम पड़ोसी भी आ गए और तब बबली का शव नीचे उतारा गया। मौत की तस्दीक होने पर शव घर में ही छोड़कर भाग गए। सूचना पर कैंट क्षेत्र के कांधरपुर निवासी बबली के मौसा राजू स्वाले नगर पहुंच गए। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। बबली के मायके वाले भी आ गए। कस्बा उझानी (बदायूं) निवासी उमाशंकर ने बताया कि उन्होंने बेटी बबली का विवाह तीन साल पहले अंशू से किया था। उसका एक साल का बेटा भी है। आरोप है कि दो लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की जा रही थी। इसी को लेकर उनकी बेटी की फंदे पर लटकाकर जान ली गई है। इंस्पेक्टर कमरुल हसन ने बताया कि बबली के पति अंशू, ससुर हरापाल, सास किरन और ननद पूजा के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
0 पड़ोसियों ने कहा, ननद से नहाने को लेकर हुआ था विवाद
आसपास के लोगों का कहना है कि शनिवार सुबह आठ बजे बबली का ननद पूजा से पहले नहाने की बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी से नाराज होकर बबली ने ऊपर कमरे में जाकर फंदे पर लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
0 चार दिन पहले ही अंशू कश्मीर से और बबली आई थी मायके से
अंशू कश्मीर में मजदूरी करता है। इसीलिए बबली उझानी स्थित अपने मायके चली गई थी। दीपावली पर अंशू घर आया तो ससुर हरपाल बबली को मायके से बुलाकर ले आए और यहां आने के बाद शनिवार को घटना हो गई।