फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The condition of Bareilly's market: the system remained in place till the captain's stay .. As soon as he went away

बरेली के बाजार का हालः कप्तान के रहने तक व्यवस्था रही दुरुस्त.. जाते ही हो गई चौपट

Sat, 22 Aug 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
The condition of Bareilly's market: the system remained in place till the captain's stay .. As soon as he went away
शहर में गश्त करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। हाईकोर्ट का आदेश और प्रशासन की सख्ती के बावजूद व्यापारियों की मनमानी पर लगाम नहीं लगा पा रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने पर अब एसएसपी ने बाजार में सख्ती करने का फैसला किया है। शुक्रवार को उन्होंने फिर बाजार का निरीक्षण कर भीड़ वाले स्थानों को चिह्नित किया। एसएसपी जब तक बाजार में रहे, व्यवस्था चाक-चौबंद नजर आई, लेकिन उनके जाते ही पुलिस चौराहों से हट गई। श्यामगंज चौराहे से मंडी की तरफ जाने वाले रास्ते पर दिखावे को बैरियर भी लगा पर भीड़ कम नहीं हुई। ई-रिक्शा भी गलियों में फंसकर जाम की वजह बनते रहे।
विज्ञापन

कप्तान ने बाजारों में घूमकर देखा भीड़ का हाल

शुक्रवार को एसएसपी कोतवाली, प्रेमनगर और श्यामगंज के बाजारों में घूमे। हालांकि इस दौरान उन्होंने सड़क पर आने के बजाय कार में ही बैठकर दुकानों पर भीड़भाड़, सोशल डिस्टेंसिंग की स्थिति देखी। कई जगह चौराहों पर रुककर पुलिस की तैनाती का हाल देखा। इस दौरान पुलिस चुस्त नजर आई।
विज्ञापन

एसएसपी के जाते ही हट गई पुलिस

शुक्रवार दोपहर एसएसपी के निरीक्षण के वक्त पुलिस ने भीड़ वाले इलाकों में जमकर चालान किए। सभी संबंधित थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के बाजारों में थे और दुकानदारों से लेकर ग्राहकों तक पर कार्रवाई करा रहे थे। एसएसपी के लौटते ही फिर किसी चौराहे पर पुलिस दिखाई नहीं पड़ी। अयूब खां चौराहा, श्यामगंज चौराहा, कुतुबखाना पर तैनात पुलिसवाले खिसक लिए और व्यवस्था होमगार्डों के भरोसे रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर लगाकर भीड़ रोकने की कोशिश

श्यामगंज चौराहे से शाहदाना रोड पर पुलिस ने पहले की तरह अस्थाई बैरियर लगवा दिए। पुलिस ने ऐसा करके मंडी में अनावश्यक रूप से जाने वाले वाहनों को रोकने की कोशिश की। हालांकि इसका खास असर नहीं पड़ा। मंडी में पहले की तरह भीड़ लगी रही।

साप्ताहिक लॉकडाउन से पहले उमड़ी भीड़

तमाम लोगों ने शनिवार और रविवार बाजार बंद होने की वजह से ज्यादा खरीददारी की। शुक्रवार को दुकानदारों ने भी बिक्री पर खास फोकस रखा। कुछ दुकानदारों को छोड़कर बाकी ने ग्राहकों के चेहरे पर मास्क होने या उनके बीच की दूरी पर गौर नहीं किया। पुलिस और मीडिया को देखकर वह ग्राहकों से टोकीटाकी जरूर शुरू कर देते थे।

ई-रिक्शा वालों ने लगाया जाम

ई-रिक्शा वालों ने श्यामगंज की संकरी गलियों से लेकर कुतुबखाना बाजार तक जाम लगाने का काम किया। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर घुसे ई-रिक्शा आड़े तिरछे फंसे तो जाम लग गया। पुलिस ने सख्ती की तो ई-रिक्शा गलियों से होकर निकलने लगे, इससे वहां भी जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed