फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The complainant left after taking assurance from the officers

Bareilly News: अफसरों से आश्वासन लेकर लाैट गए फरियादी

Sun, 07 Dec 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
The complainant left after taking assurance from the officers
आंवला। संपूर्ण समाधान दिवस में ​निश्शुल्क बिजली कनेक्शन लगवाने का लेकर प्रार्थना-पत्र लेकर पहुं
मीरगंज/आंवला/बहेड़ी/ नवाबगंज/फरीदपुर। सभी तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 203 शिकायतें आईं। इसमें अधिकारियों ने 30 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया, जबकि अन्य शिकायतकर्ता आश्वासन मिलने पर निराश होकर लौट गए।
विज्ञापन

मीरगंज तहसील सभागार में एसडीएम आलोक कुमार एवं नायब तहसीलदार अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में 37शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिसमें 12 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसमें सबसे अधिक 24 शिकायतें जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर आईं। इसके बाद पुलिस की चार, आपूर्ति विभाग से छह, विकास से एक और विद्युत निगम की दो शिकायतें पंजीकृत हुईं।
विज्ञापन

नगरिया सादात के पूरनलाल ने बताया कि उनके गांव के कुछ लोगों ने सरकारी सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है, जिससे रास्ता सकरा होने से लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है। गांव सुल्तानपुर के वृद्ध नेत्रहीन महेंद्र पाल ने अपनी शिकायत में बताया कि उन्होंने 12 साल पहले कुछ जमीन खरीदी थी, लेकिन उसका अभी तक दाखिल खारिज नहीं हुआ है। कई बार आवेदन कर चुका हूं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस तरह से फिरोजपुर की रोशनी सकलेनी ने बताया कि उसे पुष्टाहार उठान के लिए वर्ष 2023 से किराया नहीं मिला है। हल्दी कला के नोनीराम सागर ने बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज के पांच गाटे हैं, जिन पर कब्जा कर लिया गया है। एसडीएम ने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज में 57 में से तीन शिकायतों की सुनवाई : ंनवाबगंज में आयोजित समाधान दिवस में 57 में से तीन शिकायतों की सुनवाई हुई। एसडीएम उदित पवार ने निस्तारण के निर्देश दिए।
नवादा इमामबाद गांव की किसान धनदेवी ने शिकायत की के जंगली जानवर उनकी फसल को नुकसान पहुंचा रहे है। जानवरों की सुरक्षा के लिए झटका मशीन खरीदना चाहती हैं। मशीन को अनुदान पर दिलाने की मांग की है। किसान यूनियन ने ओसवाल चीनी मिल पर किसानों के बकाए को लेकर भुगतान कराने की मांग की है।

इधर, फरीदपुर में अपर जिला अधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में फरीदपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 61 शिकायतों में से छह शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। संवाद

आंवला। संपूर्ण समाधान दिवस में निश्शुल्क बिजली कनेक्शन लगवाने का लेकर प्रार्थना-पत्र लेकर पहुं

आंवला। संपूर्ण समाधान दिवस में निश्शुल्क बिजली कनेक्शन लगवाने का लेकर प्रार्थना-पत्र लेकर पहुं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed