{"_id":"5e5d6d858ebc3ef4011e7dba","slug":"the-commissioner-asked-how-long-the-temporary-road-will-be-built-and-when-the-railway-gate-will-shift-bareilly-news-bly398152216","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने पूछा, कब तक बनेगी अस्थायी रोड और कब शिफ्ट होगा रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने पूछा, कब तक बनेगी अस्थायी रोड और कब शिफ्ट होगा रेलवे फाटक
विज्ञापन
लाल फाटक रोड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाल फाटक ओवरब्रिज: रेलवे ने 15 दिन में फाटक शिफ्ट करने की बात कही
विज्ञापन
बरेली। लालफाटक पर अस्थायी रोड का निर्माण और रेलवे फाटक की शिफ्टिंग अब तक नहीं हो सकी है। इससे प्रोजेक्ट पूरा करने में लगातार विलंब हो रहा है। कमिश्नर ने सोमवार को सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर इस काम में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। कमिश्नर ने अस्थायी रोड के निर्माण और फाटक की शिफ्टिंग के बारे में पूछा तो रेलवे अफसरों ने कहा कि वे 15 दिन के भीतर फाटक शिफ्ट कर देंगे। इसके बाद रोड का निर्माण भी शुरू हो जाएगा।
लाल फाटक पर कैंट-चंदौसी रेलवे लाइन के क्रॉसिंग के पास करीब 320 मीटर अस्थायी रोड बनाकर उस पर मेन रोड के ट्रैफिक का डायवर्जन होना है, ताकि मुख्य सड़क पर आवागमन बंद करके रेलवे अपने हिस्से में ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर सके। कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने लगभग डेढ़ महीने पहले निरीक्षण किया था और अस्थायी रोड बनाने में देरी पर फटकार लगाई थी। उन्होंने 10 फरवरी तक अस्थायी रोड का काम पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की थी। इसके बावजूद अब तक काम पूरा नहीं हो सका है। रेलवे फाटक भी मुख्य सड़क से हटाकर अस्थायी रोड पर शिफ्ट किया जाना है। यह काम भी धीमी गति से चल रहा है। इसे देखते हुए कमिश्नर ने सोमवार को सेतु निगम के सीपीएम देवेंद्र सिंह, डीपीएम वीके सेन और रेलवे के अधिकारियों को बुलाकर मीटिंग की। कमिश्नर ने अस्थायी रोड अब तक न बन पाने पर सेतु निगम के अफसरों से नाराजगी जताई। सेतु निगम के अधिकारियों ने बताया कि रोड पर मिट्टी और गिट्टी का काम पूरा हो चुका है। पुलिया भी बन गई है। रोड अभी थोड़ी गीली है। कुछ दिन में कोलतार की लेयर बिछा दी जाएगी। रेलवे के एक्सईएन ने बताया कि फाटक को दो हफ्ते में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। कमिश्नर को सेतु निगम के अधिकारियों ने ओवरब्रिज के लिए कैंट एरिया में जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई के बारे में बताया कि संशोधित प्रस्ताव तैयार कर लिया जाएगा।