फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The command of cleanliness in five more wards is in the hands of private agency

Bareilly News: पांच और वार्डों में साफ-सफाई की कमान प्राइवेट एजेंसी के हाथ में

Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The command of cleanliness in five more wards is in the hands of private agency
नगर निगम ने कार्य की सहूलियत को लेकर लिया निर्णय
विज्ञापन

बरेली। नगर निगम शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पांच और नए वार्डों की जिम्मेदारी निजी एजेंसियों को सौंपने जा रही है। इस कदम से साफ-सफाई, कचरा कलेक्शन व निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए तीन बार पूर्व में टेंडर कराया गया, लेकिन मानक पूरा न होने पर चौथी बार निविदा आमंत्रित की गई है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो जल्द प्राइवेट एजेंसी के जरिए सफाई शुरू हो जाएगी।
नगर निगम की आबादी करीब 11 लाख है, प्रत्येक वार्ड में करीब 13 से 14 हजार आबादी है। वर्तमान में कुल 80 वार्ड में से 30 वार्ड में पहले ही निजी एजेंसी के माध्यम से साफ-सफाई कराई जा रही है। अब पांच और वार्डों के सफाई की जिम्मेदारी भी निजी एजेंसी के माध्यम से कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत वार्ड चौधरी मोहल्ला, मलूकपुर, रबड़ी टोला, रहपुरा, नई बस्ती में निविदा आमंत्रित की गई है। इसके लिए अक्तूबर 2025 से निविदा प्रक्रिया चल रही है। पूर्व में तीन बार का टेंडर इस वजह से निरस्त हो गया क्योंकि उसमें न्यूनतम तीन व उससे अधिक प्रतिभागी हिस्सा नहीं लिए। ऐसे में चौथी बार पुन: निविदा आमंत्रित की गई है। इस बार अगर एक निविदा भी पड़ेगी तो संबंधित निजी एजेंसी को साफ-सफाई की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। निजी एजेंसियों के कार्य की निगरानी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की जाएगी, जब कि पार्षदों का काम जनसुनवाई के जरिए गुणवत्ता सुनिश्चित करना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन

...............
नगर निगम के 80 में से 30 वार्डों में निजी एजेंसी के माध्यम से काम कराया जा रहा है। पांच और नए वार्डो में साफ-सफाई की जिम्मेदारी निजी एजेंसी को दी जाएगी। इसके लिए निविदा कराई जा रही है, पूर्व में तीन बार टेंडर में मानक न पूरा करने के कारण निविदा पूरी नहीं हो सकी। अब पुन: निविदा कराई जा रही है, जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। - डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed