{"_id":"58c5a1834f1c1b4307dc4524","slug":"the-color-city-of-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली के रंग में रंग गया शहर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली के रंग में रंग गया शहर
बरेली।
Updated Mon, 13 Mar 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
The color city of Holi
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबारात में अबीर गुलाल उड़ने और देर रात होली जलने के साथ शहर होली के रंग में रंग गया। कड़ी सुरक्षा में देर रात जगह-जगह होली जलाई गई। कुछ इलाकों में दो दिन पहले से ही अबीर गुलाल उड़ना शुरू हो गया था। वह देर रात तक चला।
सर्वाधिक हुड़दंग कालीबाड़ी में देखने को मिला। यहां सुबह आठ बजे से ही रंगों से भरी पिचकारी चलनी शुरू हो गई जो देर रात तक चलती रही। जगह-जगह गन्ने के ढेर लगे दिखे। बटलर रोड पर अबीर गुलाल से पुते युवा डांस करते रहे। सड़क पर होली खेलने वालों की भीड़ के चलते वाहन चालकों को बचाकर निकलना पड़ा। शहामतगंज, कालीबाड़ी, बिहारीपुर, खुर्रम गौंटिया, जगतपुर, राजेंद्र नगर, डीडीपुरम, मॉडल टाउन, संजय नगर, डेलापीर, कोहाड़ापीर, जोगी नवादा, सुरेश शर्मा नगर, हरूनगला, सिविल लाइंस, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज, किला, मढ़ीनाथ, सुभाषनगर, बदायूं रोड पर विश्वनाथपुरम, करगैना, सीबीगंज, कैंफर स्टेट कालोनी, कर्मचारी नगर, इज्जतनगर, कुदेशिया फाटक, स्टेट बैंक कालोनी समेत गली-मोहल्लों में जगह-जगह रखी गई होली देर रात शुभ मुहूर्त में जलाई गईं। होरियारों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में कड़े पहरे में होली जलाई गई। पुलिस की सौ नंबर की गाड़ियां भी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रहीं। अफसरों ने भी माहौल बिगाड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी।