फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly dog handler Pratibha is training sniffer dogs for the ITBP

शक्ति स्वरूपा: देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रहीं बरेली की प्रतिभा, लड़कियों को दिया ये संदेश

Mon, 23 Oct 2023 06:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 23 Oct 2023 06:11 AM IST
सार

केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पहली बार शामिल की गईं आठ महिला डॉग हैंडलर में शामिल बरेली की प्रतिभा सिंह देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने काम से खुश हैं। 

विज्ञापन
Bareilly dog handler Pratibha is training sniffer dogs for the ITBP
डॉग हैंडलर प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कई मौकों पर महिलाओं ने अपनी क्षमता का लोहा मनवाया है। भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की डॉग हैंडलर प्रतिभा सिंह भी ऐसी ही शख्सियतों में शामिल हैं। केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में पहली बार शामिल की गईं आठ महिला डॉग हैंडलर में शामिल बरेली की प्रतिभा सिंह देश के लिए खोजी कुत्तों को प्रशिक्षित कर रही हैं।

विज्ञापन


बरेली के लाल फाटक के पास रहने वाली प्रतिभा के पिता रंजीत सिंह एक्स आर्मी मैन हैं। उनके भाई विकास सिंह भी सेना में हैं। रोहित की तैनाती इन दिनों दुर्गम युद्ध क्षेत्र लेह में है। सैन्य पृष्ठभूमि से जुड़ीं प्रतिभा ने भी सेना में जाकर देश की सेवा करने का निश्चय किया था। दो साल पहले वह आईटीबीपी में भर्ती हुईं। 
विज्ञापन


पहले नहीं थी डॉग हैंडलर पोस्ट की जानकारी 
प्रतिभा ने बताया कि पहले उनको डॉग हैंडलर की पोस्ट मिलने की जानकारी नहीं थी। देश में अलग-अलग स्थानों पर तैनात रह चुकीं प्रतिभा इन दिनों देहरादून परेड में शामिल होने आई हैं। वह जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को प्रशिक्षण दे रही हैं। इसका नाम एलेक्स रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली कॉलेज से जियोग्राफी में मास्टर डिग्री लेने वाली प्रतिभा देश की भौगोलिक स्थिति को भी बेहतर तरीके से समझती हैं। प्रतिभा ने बताया कि वह अपने काम से खुश हैं। लड़कियों को चाहिए कि जो भी काम करें, उस पर पूरा ध्यान दें। लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में मेहनत की जाए तो कामयाबी जरूर मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed