फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city's air will be cleaned with Rs 13.5 crore

Bareilly News: 13.5 करोड़ से स्वच्छ होगी शहर की हवा

Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 06:40 AM IST
विज्ञापन
The city's air will be cleaned with Rs 13.5 crore
- वन विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम को दी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन

बरेली। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की ओर से इस वर्ष 13.5 करोड़ रुपये का बजट आवंटित हुआ है। शहर की हवा को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और वन विभाग को दी गई है। इससे मशीनों से सफाई और धुलाई के साथ कचरे का निस्तारण, ग्रीन बेल्ट बनाने, पौधों की सुरक्षा, सड़क व साइड पटरी निर्माण के कार्य किए जाने हैं। मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपर्स, वाटर स्प्रिंकलर और निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन सुविधा के लिए नगर निगम को धनराशि स्वीकृत की गई है।
वन विभाग की ओर से सीबीगंज रोड, बदायूं रोड, सौ फुटा रोड व बीसलपुर रोड के दोनों ओर नगर निगम की सीमा में हरित पट्टी विकसित की जाएगी। सैदपुर हॉकिंस, हरुनगला, बंडिया, महेशपुर अटरिया, स्वालेनगर नवदिया में सीलिंग की जमीन पर हरियाली विकसित की जाएगी। मियावाकी तकनीक से पौधरोपण के साथ ही फेंसिंग का काम किया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम की ओर से छोटी विहार से पीलीभीत रोड, मुंशीनगर से सौ फुटा रोड, तुलाशेरपुर मोड़ से पीलीभीत बाइपास रोड के दोनों ओर सड़क पटरी का निर्माण, पुलिस लाइन हेलिपैड के पास वीवीआईपी रूट व सर्विस रोड का काम कराया जाएगा। मूर्ति चौराहे से धर्मकांटा तक और ईंट पजाया चौराहे से मूर्ति चौराहा होते हुए गंगापुर चौराहे तक सड़क के दोनों ओर सीसी टाइल्स लगाकर पटरी विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेलापीर चौराहे से एयरफोर्स तक, अटल सेतु से तिलक इंटर कॉलेज, मिनी बाइपास से परसाखेड़ा रोड, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से मिनी बाइपास तिराहा तक सड़क के दोनों ओर पटरी पर पेविंग की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को सौंपी गई है। संवाद


नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत जो निर्देश मिले हैं, उनके तहत काम किया जा रहा है। पौधरोपण और सड़क की पटरियों का निर्माण शुरू करा दिया है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed