फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city will groan with the beads .. Six hundred marriages

शहनाइयों से गूंजेगा शहर.. होंगी छह सौ शादियां

Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Tue, 31 Oct 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
The city will groan with the beads .. Six hundred marriages
श्‍ाादी

विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी यानि अबूझ सहालग। मंगलवार को पड़ने वाली इस विशेष इस तिथि पर रिकॉर्ड शादियां होने का अनुमान है। माना जा रहा है शहर में करीब छह सौ शादियां होंगी। जबकि पूरे जिले को अगर जोड़ ले तो यह आंकड़ा 12 सौ से पार होने की संभावना है। 
देवोत्थान एकादशी पर जिसकी लग्न न भी पड़ रही हो, वह भी इस दिन विवाह कर लेता है। इसी मान्यता के चलते लोग इस तिथि पर विवाह करना शुभ भी मानते हैं। टेंट हाउस एसोसिएशन की जिला इकाई के अध्यक्ष ओम मेहरा बताते हैं कि यह बड़ा सहालग माना जाता है। इसके अलावा एक बड़ा सहालग बसंत पंचमी होता है। उन्होंने बताया कि अनुमान है कि शहर में 500 शादियां होंगी। टेंट एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष गोपेश अग्रवाल का कहना है कि शहर में करीब दो सौ से ज्यादा बैंक्वेट हाल हैं, जो करीब-करीब फुल हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए करीब 500 से ज्यादा शादियां होनी चाहिए।  पंडित सतेंद्र मोहन शास्त्री और आचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि शादियां कराने वाले सभी ब्राह्मण बुक हैं। कुछ को तो तीन-तीन शादियां करानी हैं।
विज्ञापन


रहिए सावधान, लगेगा जाम
शहर में एक साथ इतनी शादियां होने से सड़कों और हाइवे पर मंगलवार की रात जाम लगने की संभावना है। इन सड़कों और हाइवे पर बैंक्वेट हाल और मैरिज लॉन की अच्छी खासी संख्या है। चाहे वह पीलीभीत बाईपास हो, या बदायूं रोड या फिर कुदेशिया फाटक, नैनीताल रोड। ऐसे में अगर शाम से लेकर देर रात इन सड़कों पर जाना है, तो जाम को ध्यान में रखकर ही उधर से निकलने की सोचें। 
विज्ञापन
विज्ञापन




         
                                                                                                                    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed