फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The city reached Bholenath Kanvdie

भोलेनाथ की नगरी पहुंचे कांवड़िये

Tue, 02 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 02 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The city reached Bholenath Kanvdie
कांवड़
चल रे कांवड़ियां...चल-चल रे कांवड़ियां... भोले नाथ की नगरी में। दूसरे सोमवार को शहर में नजारा कुछ ऐसा ही था। त्रिस्पर्शा योग बनने से आस्था और बढ़ी। यह योग दो सौ साल बाद आया है। बाहर से आने वाले कांवड़ के जत्थे नाथ नगरी में प्रवेश करते ही नाचते-गाते चल रहे थे। रविवार को आधी रात से ही मंदिरों पर भीड़ जुटना शुरू हो गई। कहीं-कहीं रात्रि विश्राम के बाद भोर में कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। शोभायात्रा भी निकाली गई। 
विज्ञापन

नाथ नगरी में सोमवार को जैसे केसरिया सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के जिस मार्ग पर गए कांवड़ियाें को रास्ता तय करते पाया गया। छोटे मंदिरों में भी सुबह से भक्त जलाभिषेक को अपनी बारी का इंतजार करते रहे। धोपेश्वरनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ, मढ़ीनाथ, वनखंडी नाथ, त्रिवटीनाथ, अलखनाथ और पशुपतिनाथ में इनकी संख्या अधिक रही। महिलाएं भी कांवड़ लेकर पहुंची। मंदिरों के पास संगीत की धुन पर डांस भी भोले भक्तों ने किया। सुबह से देर शाम तक ऐसा ही नजारा रहा।
विज्ञापन


फोटो 
मुस्लिमों ने किया स्वागत
शहर में अमन की मिसाल पेश करने में मुस्लिम समुदाय और समितियां पीछे नहीं रहीं। उन्हाेंने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। युवा बरेली सेवा क्लब ने मॉडल टाउन चौकी के पास कांवड़ियाें को जलपान कराया। अध्यक्ष गुलफाम अंसारी, लोकेश शर्मा, नासिर खान, मुकेश, जुबैर खान, तफसीर अहमद शामिल रहे। अमन कमेटी की ओर से डॉ. कदीर ने अपने सहयोगियों के साथ किला पर स्वागत किया। जनसेवा समिति की ओर से पम्मी खां वारसी, डॉ. सीताराम, ताहिर हुसैन, मोहसिन इरशाद, शीरोज फैज, अजय, फै य्याज हुसैन व अन्य शामिल रहें। एकता समाज सेवा समिति की ओर से किला रेलवे क्रासिंग पर कैंप लगाकर शिव भक्ताें का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया। एसएसपी ने भी फल वितरित किया। एडीएम सिटी ने भी हिस्सा लिया। इसमें राजा सेठी, सूरज पाल यादव, नदीम शमसी, वसीम शमसी, वसीम अकरम, शोएब शमसी, सिराज अली, मोहित, रवींद्र, मनोज शामिल रहे। हिंद रक्षक के वेद्रप्रकाश, प्रवीण भारद्वाज व अन्य ने संजयनगर में कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला ब्राह्मण सभा ने किया प्रदोष पूजन
सभा की ओर से चल रहे 40 दिन के अनुष्ठान पर प्रदोष पूजन सोमवार को हुआ। डॉ. नारायन दास ने बताया कि जो 108 नामों से पूजन करता है उसे तुरंत फल की प्राप्ति होती है। 

जलाभिषेक समिति ने किया धोपेश्वरनाथ का रुद्राभिषेक 
नाथ नगरी बरेली जलाभिषेक समिति की ओर से धोपेश्वरनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। मनोज देवल के नेतृत्व में श्यामगंज से भक्त शोभायात्रा के साथ रवाना हुए। इसमें पंकज देवल, अनूप अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल, संजय, रोहित, ब्रजवासी लाल, आशुतोष, प्रसन्न शामिल रहे। 
नागरिक सुरक्षा संगठन ने लगाया कैंप 
कांवड़ियों की सहायता के लिए संजीव कुमार, आरबी तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, अफरोज मियां, रोहित पाठक, मिथलेश वर्मा, सुधांशु मिश्रा, सुचित्रा देव, सुनील वर्मा, पंकज कुदेशिया ने अलखनाथ व त्रिवटीनाथ पर कैंप लगाया। 

तुलसी जयंती मनाई गई 
श्री रामायण मंदिर में तुलसी जयंती समारोह के तीसरे दिन कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 101 माताओं ने अपने सिर पर सुंदर सजे कलश धारण कर यात्रा की। यह सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर रामायण मंदिर तक पहुंची। कथा वाचक अवधेश वाणी ने नेतृत्व किया। इसमें भविष्य अरोरा, मिक्की अरोरा, मुकेश, अजय, दीपक, राम का सहयोग रहा। कथा माधोबाड़ी में नौ अगस्त तक शाम साढ़े 6 से साढ़े 9 तक चलेगी। 


फोटो 
कांग्रेसियों ने किया स्वागत 
महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से महानगर अध्यक्ष चौधरी मियां के नेतृत्व में सुबह दस से एक बजे तक बदायूं रोड स्थित शांति विहार मोड़ पर कैंप लगाया गया। यहां शिव भक्ताें को पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने फल वितरित किया। इस मौके पर नत्थू लाल, जयपाल शर्मा, मुकेश बाल्मीकि, कमलेश ठाकुर अब्दुल रहमान, अभय शर्मा व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed