फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The Chief Minister also expressed concern over changing the trend of virus

मुख्यमंत्री ने वायरस के ट्रेंड बदलने पर भी जताई थी चिंता

Sun, 09 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
The Chief Minister also expressed concern over changing the trend of virus
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

बैठक में अफसरों को चेताया- ट्रेंड बदलने से पहले ही संक्रमण को करें काबू

विज्ञापन
बरेली। तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगर युद्धस्तर पर प्रयास नहीं हुए तो संक्रमण का फैलाव खतरनाक तरीके हो सकता है। इस आशंका के चलते मुख्यमंत्री ने अफसरों को कोरोना को हराने के लिए उससे दस कदम आगे चलने का सुझाव अफसरों को दिया। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग, सैनिटाइजेशन, बेहतर इलाज, रिस्पॉन्स टाइम में सुधार, ऑक्सीजन सिलिंडर समेत बेडों की संख्या बढ़ाने समेत अन्य कई निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कमिश्नरी सभागार में अफसरों से संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों की रोकथाम पर चर्चा की थी। उन्होंने वायरस के ट्रेंड पर बात करते हुए कहा था कि वायरस के अलग-अलग रूप सामने आ रहे हैं। कभी संपर्क में आने वाले तमाम लोगों को चपेट में ले रहा है तो कभी क्लोज कॉन्टैक्ट होने पर भी प्रभावी नहीं हो रहा है। बैठक में मौजूद रहे एक जनप्रतिनिधि ने बताया कि सीएम ने गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मेरठ, दिल्ली, मुुंबई, गुजरात, राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा था कि इन जिलों और राज्यों में एकबारगी कोरोना का फैलाव तेजी से हुआ मगर अब वहां रोजाना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। बरेली में वायरस ने अब तेजी पकड़ी है। इसकी रफ्तार रोकने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जाना बेहद जरूरी है। ताकि संक्रमित को तत्काल इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा सके और संक्रमण से हो रही मौतों की दर कम की जा सके।
विज्ञापन

शासन से आई टीम ने भी जताई थी आशंका

बीत माह में अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त और अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) ने भी अगस्त में संक्रमण का फैलाव व्यापक स्तर पर होने की आशंका जताई थी। उन्होंने बरेली में हर दिन औसतन डेढ़ सौ संक्रमित मिलने पर चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कोरोना की कोई दवा या वैक्सीन न होने पर संक्रमितों को जल्द से ज्ल्द ट्रेस करने से ही संक्रमण का फैलाव कम होने का विकल्प सुझाया था। संक्रमितों को ट्रेस करने के लिए उन्होंने उनके संपर्क में आने वालों की सूची बनाकर सैंपलिंग की तादाद बढ़ाने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के मरीजों का लें फीडबैक

बैठक में सीएम ने होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की दिन में तीन बार फीडबैक लेने, पल्स और शरीर का तापमान पता करते रहने, लक्षण उभरने की जानकारी पर तत्काल कोविड अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू कराने के निर्देश अफसरों को दिए। सीएम का जोर बचाव के नियमों के प्रति जागरूकता और उसका पालन कराने पर था। संक्रमण की चपेट में न आने के लिए लोगों को दो गज की दूरी और मास्क लगाने की सीख देने के भी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जो भी निर्देश दिए हैं, उनका पालन किया जाएगा। सैंपलिंग, इलाज या अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर अगर कहीं से कोई शिकायत मिलेगी तो मामले का संज्ञान लेते हुए जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी। - डॉ. विनीत शुक्ल, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed