फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The car fell into the river when the driver took a nap

चालक को झपकी आने पर नदी में गिरी कार

Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
The car fell into the river when the driver took a nap
नदी में गिरी कार को बाहर निकालती क्रेन।

हादसे में सिख धर्मगुरु समेत चार लोगों घायल, बरेली-पीलीभीत हाईवे पर हाफिजगंज में हादसा
विज्ञापन

पंजाब से जनपद लखीमपुर खीरी में गुरुद्वारा जा रहे थे सभी

हाफिजगंज। चालक को झपकी आने पर पंजाब से जनपद लखीमपुर खीरी में गुरुद्वारा जा रहे सिख धर्मगुरु बाबा सुखदेव सिंह की कार पुल की रोलिंग पार करते हुए बीस फुट नीचे कांडू नदी में जा गिरी। हादसे में धर्मगुरु समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। चीखपुकार सुनकर पर वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने नदी में छलांग लगाकर कार में फंसे घायलों को निकालकर इलाज के लिए बरेली भेजा।
पंजाब के भटिंडा निवासी सिख धर्मगुरु बाबा सुखदेव सिंह अपने अनुयायी जस्सी, हरजीत सिंह और सुखविंदर सिंह के साथ कार से पंजाब से जनपद लखीमपुर खीरी में गुरुद्वारे पर जा रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे उनकी कार कांडू पुल पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और बरेली-पीलीभीत हाईवे पर काडू पुल की रोलिंग पर चढ़कर बीस फुट नीचे कांडू नदी में जा गिरी, जिससे वहां चीखपुकार मच गई। दोनों तरफ से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर कार में फंसे लोगों को एंबुलेंस बुलाकर बरेली भेजा। सूचना पर थाना हाफिजगंज पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक घायलों को बरेली भेजा जा चुका था।
विज्ञापन

लंबे समय से टूटी पड़ी है पुल की रेलिंग

काफी लंबे समय से पुल की रेलिंग टूटी पड़ी है, इसे आज तक विभाग ने नहीं बनवाया है। पुल के किनारे पर रेलिंग न होने से आए दिन वाहन कांड़ू नदी में गिरते रहते हैं। इलाके के लोगों ने कई बाद अफसरों से इसका निर्माण कराने की मांग की, लेकिन अब तक निर्माण नहीं कराया गया, इससे लोगों में रोष व्याप्त है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed