फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The captain would not change 22 Drogaon

जाते जाते 22 दरोगाओं को बदल गए कप्तान

Sat, 23 Jan 2016 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह यादव जाते जाते 22 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर कर गए।
विज्ञापन

एसएसपी ने थाना प्रेमनगर की अशरफ खां छावनी के चौकी इंचार्ज रवि शंकर को बारादरी की रुहेलखंड चौकी, रुहेलखंड चौकी इंचार्ज शिव प्रताप को इज्जतनगर, बारादरी इलाके की जगतपुर चौकी इंचार्ज दिनेश सिंह को प्रेमनगर, उरेंद्रपाल यादप को अलीगंज की गैनी चौकी से बारादरी थाने की जगतपुर चौकी, कैंट थाने की नकटिया चौकी इंचार्ज केजी शर्मा को कोतवाली, कैंट की रिसाला चौकी इंचार्ज अजय चौधरी को सुभाषनगर, अरविंद कुमार सिंह को प्रेमनगर से रिसाला चौकी इंचार्ज, शर्मिला शर्मा को सुभाषनगर थाने से सुभाषनगर चौकी इंचार्ज, सुभाषनगर चौकी से जावेद खां को नवाबगंज, कमल सिंह को बिथरीचैनपुर से आवास विकास चौकी इंचार्ज, डीसीआरबी से एसपी सिंह को बिहारीपुर चौकी इंचार्ज, भमोरा से गजेंद्र सिंह को बिथरीचैनपुर की रजऊ चौकी इंचार्ज, शिवदीन शर्मा को रजऊ से इज्जतनगर, राकेश सिंह को पुलिस लाइंस से नवाबगंज चौकी इंचार्ज, विनोद कुमार को कुंडरा कोठी चौकी इंचार्ज, कुंडरा कोठी से ऋषिपाल को देवरनियां, किला से सुरेंद्र कुमार को मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज, मॉडल टाउन से सतेंद्र सिंह को किला थाने, आशीष कुमार को प्रेम नगर से अशरफ खां छावनी, किला से मखक्कन लाल को बारादरी, बहेड़ी की चुरौली डाम चौकी से नरेंद्र पाल सिंह को कोतवाली स्थानांतरित किया है। यहां बता दें कि एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव का डीआईजी पद पर प्रमोशन करने के बाद शासन ने उन्हें बनारस पीएसी की कमान सौंपी है। बृहस्पतिवार को उनका तबादला किया गया था और शुक्रवार को पुलिस ऑफिस के अलावा एसएसपी आवास पर भी कई इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही उनसे मिलने पहुंचे और अपनी समस्याएं सुनाईं। सूत्रों के मुताबिक अधिकतर कर्मचारियों की समस्या का समाधान भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed