{"_id":"5f5e7c768ebc3e4c974b3988","slug":"the-captain-checked-the-response-time-after-informing-about-the-robbery-bareilly-news-bly4197156159","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की सूचना देकर कप्तान ने चेक किया रेस्पांस टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट की सूचना देकर कप्तान ने चेक किया रेस्पांस टाइम
विज्ञापन
वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन चौकी के पास वारदात बताई, चकरघिन्नी बनी पुलिस ने पकड़ीं कई काली बाइक
विज्ञापन
बरेली। पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में चौकी के पास लूट की सूचना देकर एसएसपी ने पुलिस का रेस्पांस टाइम चेक किया। कुछ ही मिनट में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक मौके पर पहुंच गए और धड़ाधड़ चेकिंग शुरू कर दी। हालांकि बाद में पता लगा कि केवल फोर्स की सक्रियता चेक करने के लिए ऐसा किया गया है तो टीम को चैन की सांस आई।
रविवार रात करीब दस बजे वायरलैस पर मेसेज पास हुआ कि मॉडल टाउन चौकी के 150 मीटर के दायरे में काली बाइक पर सवार दो युवक किसी से लूट करके भागे हैं। बताया गया कि एक युवक सफेद शर्ट पहने है। सूचना के बाद इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा तत्काल अपनी टीम के साथ मॉडल टाउन पहुंच गए। काफी तलाश के बाद भी पीड़ित न मिला तो वह मॉडल टाउन के अंदर और डीडीपुरम तक देखकर लौट आए। इस बीच काली बाइकों की चेकिंग शुरू कर दी गई। ताबड़तोड़ चेकिंग में कई काले रंग की बाइक व सफेद शर्ट वाले लड़के पकड़े गए। हालांकि इनके पास से कोई आपत्तिजनक सामान या हथियार बरामद नहीं हुआ। एसपी क्राइम, सीओ थ्री व दूसरे थानों की पुलिस भी मौके पर आ गई। बाद में पता लगा कि एसएसपी ने पुलिस का रेस्पांस टाइम चेक करने को मेसेज कराया था। प्राथमिक तौर पर पुलिस ने तत्परता से ड्यूटी को अंजाम दिया। हालांकि एसएसपी शैलेश पांडेय का कहना था कि वह समीक्षा के बाद ही इस टाइमिंग पर टिप्पणी करेंगे।